411 REFERENCE · Wikipedia
रोहिणी नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोहिणी अथवा रोहिणी नदी का उद्गम नेपाल के लुम्बिनी क्षेत्र के रूपनदेई और कपिलवस्तु जिलों में शिवालिक पर्वत की चौरिया पहाड़ियों से होता है और यह दक्षिण की ओर बहते हुए भातरीय राज्य उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है। गोरखपुर के पास यह राप्ती नदी में बायीं ओर से मिलती है जो इसके बाद गौरा बरहज में घाघरा में मिल जाती है तथा घाघरा बाद में गंगा में मिलती है।http://maps.google.co.in/maps?hl=en&q=rohini+river+nepal&bav=on.2,or.r_gc.r_pw.r_qf.,cf.osb&biw=1280&bih=709&um=1&ie=UTF-8&sa=X&ei=JQn8T9ObDsrXrQfc8ui_Bg&ved=0CEEQ_AUoAg Google maps view of River rohni 21 मई 2015 https://web.archive.org/web/20140527235449/https://maps.google.co.in/maps?hl=en 27 मई 2014 live
कुछ बौद्ध लेखों के अनुसार शाक्यों का नगर कपिलवत्थु और कोलियों का नगर कोलिय इसी रोहिणी नदी के दो किनारों पर स्थित थे। दोनों नगरों के कृषक खेतों की सिंचाई हेतु इस नदी के पानी का इस्तेमाल करते थे। एक साल वर्षा कम होने के परिणामस्वरूप सूखा पड़ने और धान की फसल के सूखना शुरू हो जाने पर दोनों नगरों के लोगों ने इसे अपने खेतों की ओर मोड़ने की इच्छा की। कोलिय के निवासियों ने कहा कि चूँकि दोनों किनारों के लोगों के इस्तेमाल भर का पानी मौजूद नहीं उन्हें एक बार नदी का पूरा पानी अपने खेतों को मोड़ने से धान की फसल पकने तक जीवित रह सकती है। दूसरी ओर कपिलवस्तु के लोगों ने तर्क दिया कि इस तरह वे पानी से वंचित रह जायेंगे और निश्चय ही उनकी फसलें बर्बाद हो जाएँगी और उन्हें दूसरों से अन्न खरीदना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे भोजन खरीदने के लिये अपनी संपत्ति और धन दूसरे किनारे के लोगों को व्यापर मूल्य केरूप में चुकाने के लिये तैयार नहीं हैं। दोनों तरफ के लोग पानी चाहते थे और उनके बीच आरोप-प्रत्यारोप और खराब भाषा के प्रयोग से काफ़ी दुर्भावना उत्पन्न हो गयी। जो झगड़ा किसानों के बिच आरंभ हुआ था अंततः मंत्रियों से होते हुए शासकों तक पहुँचा और दोनों ओर के लोग युद्ध के लिये तैयार हो गये।http://www.jaibheem.com/B-Page-7.htm CONFLICT WITH SAKYA SANGH 21 मई 2015 https://web.archive.org/web/20060823203525/http://jaibheem.com/B-Page-7.htm 23 अगस्त 2006 live
बौद्ध परंपरा यह मानती है कि सिद्धार्थ गौतम ने कपिलवस्तु लौटने पर इस नदी को पर किया था। http://www.dailynews.lk/2005/10/19/fea14.htm Daily News Kapilavastu India – Nepal battle of sites Jayetilleke Rohan L. October 19, 2005 2009-01-18 https://web.archive.org/web/20100128223457/http://www.dailynews.lk/2005/10/19/fea14.htm 28 जनवरी 2010 dead
२००७ - २००८ की बाढ़ के दौरान एक बाँध के टूट जाने से लगभग २८ - ३५ लोग बचाव दल कि एक नाव के डूब जाने से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के हरखपुर गाँव में मारे गये थे। http://www.theinfosage.com/news/459/ARTICLE/5067/2007-08-01.html August 2, 2007 Boat capsizes, 35 feared drowned in UP Asian News International 2009-01-18 27 अगस्त 2021 https://web.archive.org/web/20210827100520/http://www.theinfosage.com/news/459/ARTICLE/5067/2007-08-01.html dead ३० लोगों की क्षमता वाली इस नाव पर लगभग ८५ - ९० लोग सवार थे http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/6926070.stm बीबीसी न्यूज़ Flood evacuees die in India storm August 1, 2007 2009-01-18 https://web.archive.org/web/20151207154641/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/6926070.stm 7 दिसंबर 2015 live जिनमें ज्यादातर औरतें और बच्चे थे। http://www.blnz.com/news/2007/08/01/Boat_accident_kills_India_ndia.html Boat accident kills 28 in India एसोसिएटेड प्रेस August 1, 2007 2009-01-18 Banerjee Biswajeet https://web.archive.org/web/20120220031614/http://www.blnz.com/news/2007/08/01/Boat_accident_kills_India_ndia.html 20 फ़रवरी 2012 live
संदर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ
श्रेणी:नेपाल की नदियाँ