Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गणित विभाग, रुड़की

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गणित विभाग ने एक स्वतंत्र विभाग का वर्तमान अस्तित्व 1960 में प्राप्त किया। लगातार बढ़ते हुये यह विभाग आज न केवल विभिन्न इंजीनियरिंग व विज्ञान विभागों के अभिस्नातक व स्नातकत्तर छात्रों को ही गणित के विभिन्न विषय पढाता है अपितु इण्डस्ट्रियल मैथमैटिक्स तथा एप्लाइड मैथमैटिक्स का अपना एम.एस.सी.पाठ्यक्रम भी चलाता है। विभाग का एक अंतर्विषयक पाठ्यक्रम भी संचालित करता है। संस्थान की केन्द्रीय कम्प्यूटिंग सुविधा के साथ साथ विभाग की एक अपनी स्टेट ऑफ द आर्ट कम्प्यूटेशनल लैब तथा मैथमैटिकल मॉडलिंग लैब है। विभाग विशुध्द व प्रयुक्त गणित की विभिन्न शाखाओं में पी.एच.डी. उपाधि प्रदान किये जाने हेतु शोध कार्य की सुविधा भी प्रदान करता है। कुछ विदेशी छात्रों सहित अब तक विभाग 150 से अधिक छात्रों को पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्य हो चुकी है। अंगूठाकार|गणित विभाग का अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगठनो से सहयोग है तथा यह गणित के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता राखता है और विभिन्न औद्योगिक व वास्तविक जीवन की समस्याओं की गणितीय मॉडलिंग व हल के संबंध में परामर्ष प्रदान करता है। उच्च गणितीय विषयवस्तु को आपस में बैठकर हल करने हेतु संकाय सदस्य विभिन्न औद्योगिक अनुसंधान व परामर्श दलों में भी भाग लेते हैं। गणित विभाग कम्प्युटर विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भी विशेषज्ञता रखता है तथा विशेष रूप से प्रोग्रामिंग लेंगुऐज एण्ड टेक्नीक्स, फुजी नेटवर्क, सिमुलेशन, मॉड्लिंग एण्ड कम्प्युटर ग्राफिक्स में इस क्षेत्र के अनेक विषय, इस विभाग के अध्यापकों के द्वारा पढ़ाये जा रहे हैं। नवीनतम विकास से रूबरू रहने के लिये विभाग अपनी शैक्षणिक व अनुसंधान योजनाओं को आवर्ती रूप से पुनरीक्षित व अध्यतन करता रहता है तथा नये पाठ्यक्रम प्रारंभ करता है। विभाग में विशुद्ध व प्रयुक्त गणित के विभिन्न क्षेत्रों वरीयता कम्प्युटर एप्लिकेशन में विशेषज्ञता की रिक्तियां हैं। एम.सी.ए. पाठ्यक्रम में भी रिक्तियां है। उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकार्ड व अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थी डीन फेकल्टी अफेयर्स या विभागाध्यक्ष गणित विभाग को संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र पर आवेदन कर सकते है। एम.सी.ए. हेतु प्रोफेसर /असोसियेट प्रोफेसर /असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिये निम्नलिखित योग्यताएं हैं :- कम्प्युटर एप्लीकेशन के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पृष्ठभूमि ज्ञान एवं अध्यापन के साथ कम्प्युटर विज्ञान / कम्प्युटर एप्लीकेशंस (एम.सी.ए. के बाद) /इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग /इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग /गणित /भौतिक विज्ञान में पी.एच.डी.। अन्य अहर्ताएँ संस्थान के नियमानुस श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की