Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्यार के सदके

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्यार के सदके (پیار کے صدقے, शाब्दिक अर्थ: 'प्यार की खातिर') सन् 2020 का पाकिस्तानी टेलीविज़न कार्यक्रम है।Shabbir Buraq Bilal Abbas Khan and Yumna Zaidi win hearts with their versatility https://www.thenews.com.pk/magazine/instep-today/630042-bilal-abbas-khan-and-yumna-zaidi-win-hearts-with-their-versatility 7 जुलाई 2024 www.thenews.com.pk en इसका प्रसारण 23 जनवरी 2020 को हम टीवी पर हुआ। इसे फ़ारूक रिंद ने निर्देशित किया है।'Pyar Ke Sadke' — not just an ordinary addition to the industry https://dailytimes.com.pk/551032/pyar-ke-sadke-not-just-an-ordinary-addition-to-the-industry/ 7 जुलाई 2024 Daily Times 2 फरवरी 2020 en जबकि इसे ज़ंजाबील असीम शाह ने लिखा है और एमडी प्रोडक्शंस के तहत मोमिना दुरैद ने इसका निर्माण किया है। इसमें बिलाल अब्बास और युमना ज़ैदी मुख्य भूमिका में हैं।Shabbir Buraq Teen romance takes centre stage in upcoming TV serial, Pyar Ke Sadqay https://www.thenews.com.pk/magazine/instep-today/593390-teen-romance-takes-centre-stage-in-upcoming-tv-serial-pyar-ke-sadqay 7 जुलाई 2024 www.thenews.com.pk en वहीं यशमा गिल, ओमैर राणा और. अतीक़ा ओधो सहायक भूमिकाओं में हैं। कहानी यह अब्दुल्ला और महजबीन की कहानी है। महजबीन का चरित्र एक भोली-भाली लड़की का है। वह एक भोली, विचित्र, अनाड़ी किस्म की, लापरवाह, बातूनी और शरारती युवती है। वह कई बार दसवीं कक्षा में फेल हो चुकी है। वह बहुत मासूम है और सामाजिक व्यवहार समझने में विफल रहती है। वहीं अब्दुल्ला शर्मीला, मृदुभाषी और सामाजिक तौर पे थोड़ा अटपटा है। लेकिन वह गणित का प्रतिभाशाली छात्र है। वह एक समृद्ध परिवार से आता है और उसके सौतेले पिता सरवर ने उसका मानसिक शोषण किया है। दोनों ही नायक अलग-अलग आकांक्षाओं वाले दिवास्वप्न देखते रहते हैं। महजबीन अपनी पढ़ाई से भागने और शादी करने के बारे में सपने देखती है। जबकि अब्दुल्ला अपने क्रश और सहपाठी शांज़ी के साथ रिश्ते के बारे में सपने देखता है। सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तानी नाट्य धारावाहिक श्रेणी:उर्दू नाटक