411 REFERENCE · Wikipedia
गाडसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाडसर (येमसर) Gadsar lake1.jpg 220 विष्णु पर्वत से गाडसर झील का नज़ारा गान्दरबल ज़िला, कश्मीर वादी 34.421669 N 75.057274 E region:IN_type:waterbody inline,title भारत India Location of the lake in India. स्वच्छ पर्वतीय झील बर्फ़ का पिघलाव किशनगंगा नदी की एक उपनदी 0.85 km mi 0.76 km mi 0.7421 km2 sqmi on 3600 m ft दिसम्बर से अप्रैल
गाडसर (Gadsar, ﮔﺎﮈﺳﺮ) या येमसर (Yemsar) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,६०० मीटर पर स्थित इस झील की लम्बाई ०.८५ किमी और चौड़ाई ०.७६ किमी है।
नामोत्पत्ति
कश्मीरी भाषा में 'गाड' का अर्थ 'मछली' और 'सर' का अर्थ 'सरोवर' होता है। 'गाडसर' का मतलब 'मछलियों वाला सरोवर' है। इस झील का दूसरा नाम 'येमसर' है, यानि 'मृत्यु की झील'।Holidaying and Trekking in Kashmir, N. L. Bakaya, Navin Press, 1969 ... Then steep descent over snow to Yemsar (The lake of death). Then gradual descent along the bank of Gadasar to the mouth of the gorge at the foot of Kasturgand mountain ...Historical geography of Kashmir: based on Arabic and Persian sources from A.D. 800 to 1900, S. Maqbul Ahmad, Ariana Pub. House, 1984, ... Yamsar is another name of Gadahsar ... 'येम' मृत्यु के देवता 'यम' का ही दूसरा रूप है। स्थानीय चरवाहों का मानना है कि इस झील की गहराईयों में एक ओक्टोपस-जैसा ख़तरनाक जीव रहता है जो पास आने वाली भेड़-बकरियों व इंसानों को छोर से पकड़कर अन्दर घसीट लेता है और अपना ग्रास बना लेता है। इस वजह से बहुत से लोग इसके किनारे से दूरी रखते हैं और मछलियाँ भी अक्सर झील में पकड़ने की बजाय इस से निकलने वाली धारा में पकड़ते हैं।District Census Handbook, Jammu & Kashmir: Srinagar, M.H. Kamili, Superintendent of Census Operations, pp. 46, Jammu and Kashmir, India ... It is believed that there is an animal in the water called Tunduvar which kills human beings ...
विवरण
गाडसर में अधिकतर पानी पिघलती हुई बर्फ़ से आता है जो छोटे झरनों से इसमें बहता है। इस से पानी एक उत्तर की तरफ़ निकलने वाली धारा से निकलता है जो आगे चलकर किशनगंगा नदी की एक उपनदी बनती है।
इन्हें भी देखें
कृशनसर
किशनगंगा नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की झीलें
श्रेणी:भारत की झीलें
श्रेणी:गान्दरबल ज़िला