411 REFERENCE · Wikipedia
ज़िप कोड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़िप कोड (अंग्रेज़ी: ZIP codes) संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS या यू.ऍस.पी.ऍस.) द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले डाक कोड हैं जो 1963 से उपयोग में हैं। अंग्रेजी का ज़िप ZIP एक आदिवर्णिक शब्द है जिसका पूर्ण रूप है Zone Improvement PlanMr. Zip and the ZIP Code Promotional Campaign http://www.postalmuseum.si.edu/zipcodecampaign/ Smithsonian National Postal Museum 7 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20120121044504/https://postalmuseum.si.edu/zipcodecampaign/ 21 जनवरी 2012 dead और यह इसलिए चुना गया था ताकि डाक अधिक कुशलतापूर्वक विभिन्न डाक पतो तक पहुँचाई जा सके। यह आधारभूत रूप से पाँच अंकीय संख्या होता है। 1983 में एक और विस्तारित ZIP+4 कोड लाया गया था जिसमें ज़िप कोड के पाँच अंक, एक समास चिह्न, और चार अतिरिक्त अंक होते हैं (जैसे 02201-1020 बॉस्टन के नगर हॉल का ज़िप+4 कोडCity of Boston Zip Codes https://web.archive.org/web/20150810160010/http://www.cityofboston.gov/contact/zipcodes.asp 10 अगस्त 2015 है) जिससे और अधिक विशिष्ट स्थान का पता लगाना सरल होता है। यू.ऍस.पी.ऍस. ज़िप कोड देखने के लिए एक निशुल्क सेवा भी इस पते पर उपलब्ध करता है।
प्राथमिक राज्य उपसर्ग
ज़िप कोड का पहला अंक इस प्रकार आवण्टित किया जाता है (कोष्टक में उस राज्य या क्षेत्र का दो अक्षरीय अंग्रेज़ी कोड है):
0 = कनेक्टिकट (CT), मासेचुसेट्स (MA), मेन (ME), न्यू हेम्पशायर (NH), न्यू जर्सी (NJ), न्यूयॉर्क (NY, केवल फ़िशर्स द्वीप), पोर्टो रीको (PR), रोड आइलैण्ड (RI), वरमॉण्ट (VT), वर्जिन द्वीपसमूह (VI), सेना डाक घर यूरोप (AE), पोतावली डाक घर यूरोप (AE)
1 = डेलावेयर (DE), न्यूयॉर्क (NY), पॅन्सिलवेनिया (PA)
2 = कॉलम्बिया का जिला (DC), मैरीलैण्ड (MD), उत्तर कैरोलाइना (NC), दक्षिण कैरोलाइना (SC), वर्जीनिया (VA), पश्चिम वर्जीनिया (WV)
3 = अलाबामा (AL), फ़्लोरिडा (FL), जॉर्जिया (GA), मिसिसिपी (MS), टेनेसी (TN), सेना डाक घर महाअमेरिका (AA), पोतावली डाक घर महाअमेरिका (AA)
4 = इण्डियाना (IN), कॅण्टकी (KY), मिशिगन (MI), ओहायो (OH)
5 = आयोवा (IA), मिनिसोटा (MN), मॉण्टाना (MT), उत्तर डकोटा (ND), दक्षिण डकोटा (SD), विस्कॉन्सिन (WI)
6 = इलिनॉय (IL), कैन्सस (KS), मिज़ूरी (MO), नॅब्रास्का (NE)
7 = आर्कन्सा (AR), लुईज़ियाना (LA), ओक्लाहोमा (OK), टॅक्सस (TX)
8 = ऐरीज़ोना (AZ), कॉलोराडो (CO), इडाहो (ID), न्यू मेक्सिको (NM), नेवादा (NV), यूटा (UT), वायोमिंग (WY)
9 = अलास्का (AK), अमेरिकी समोआ (AS), कैलिफ़ोर्निया (CA), गुऑम (GU), हवाई (HI), मार्शल द्वीपसमूह (MH), माइक्रोनेशिया के संघीकृत राज्य (FM), उत्तरी मैरियाना द्वीपसमूह (MP), ऑरेगन (OR), पलाउ (PW), वाशिंगटन (WA), सेना डाक घर प्रशान्त-क्षेत्र (AP), पोतावली डाक घर प्रशान्त-क्षेत्र (AP)
ZIP Code zones.svg 700px अमेरिका में ज़िप कोड अंचल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ZIP codes ज़िप कोड
ज़िप कोड की अनकही कहानी (पीडीऍफ़)—संयुक्त राज्य डाक सेवा
श्रेणी:देश अनुसार डाक कोड