Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीआईडी (1990 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सीआईडी सीआईडी (1990).jpg सीआईडी का पोस्टर अजय गोयल कल्याणजी-आनंदजी विनोद खन्ना, जूही चावला, अमृता सिंह, किरन कुमार, आलोक नाथ, सुरेश ओबेरॉय 1990 5 25 भारत हिन्दी सीआईडी 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन अजय गोयल ने किया। फिल्म में विनोद खन्ना, अमृता सिंह, जूही चावला, सुरेश ओबेरॉय, शफ़ी ईनामदार, आलोक नाथ और किरण कुमार हैं। संक्षेप सीआईडी इंस्पेक्टर वीर (विनोद खन्ना) संगठित अपराध के खिलाफ युद्ध छेड़ता है। उसकी दुश्मनी रोशन लाला (किरण कुमार) से है जो भारत में ड्रग्स और सोने की तस्करी के रैकेट का सरदार है। रोशन लाला इतना खतरनाक आदमी है किसी ने भी कभी अदालत में आगे आकर उसके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं की है। रोशन लाला को दोषी ठहराने के लिए जरूरी सबूतों और गवाहों की कमी से निराश होकर इंस्पेक्टर वीर रोशन लाला के संगठन में एक युवा अंडरकवर अधिकारी रक्षा (जूही चावला) को भेजने में सफल हो जाता है। हालाँकि, वह जल्द ही पुलिस अधिकारी के रूप में पकड़ी जाती है और रोशन लाला द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस हत्याकांड के गवाह एक अधेड़ उम्र के दंपत्ति, मिस्टर एंड मिसेज सक्सेना होते हैं जिनकी इकलौती बेटी मेघना की शादी इंस्पेक्टर वीर से होने वाली है। मुख्य कलाकार विनोद खन्ना — इंस्पेक्टर वीर सहगल अमृता सिंह — मेघना सक्सेना सुरेश ओबेरॉय — मेजर ब्रिजमोहन वर्मा जूही चावला — इंस्पेक्टर रक्षा मेहरा शफ़ी ईनामदार — इंस्पेक्टर फैज़ान किरन कुमार — रोशन लाला आलोक नाथ — पुलिस कमिश्नर भरत कपूर — सुनील सक्सेना अपराजिता — सुधा सक्सेना आफ़ताब शिवदेसानी गीता सिद्धार्थ सुधीर — माइकल संगीत गीत गायक अनजान एवं रमेश पंत कल्याणजी-आनंदजी बुझा दो प्यास दिल की अलीशा चिनॉय 5:28 तेरी ना ना ना अलका याज्ञिक, कुमार सानु 5:02 जीना पड़ेगा तुम्हें मेरा होके अलका याज्ञिक, अमित कुमार 7:22 सपना कहूँ अपना कहूँ किशोर कुमार 5:37 जादू मेरे हुस्न का सपना मुखर्जी, जॉली मुखर्जी 4:59 बाहरी कड़ियाँ 0404843 सीआईडी श्रेणी:1990 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में