411 REFERENCE · Wikipedia
काराकोरम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पर्वतमाला कृष्णगिरि Baltoro glacier from air.jpg मध्य काराकोरम में बाल्तोरो हिमनद Pakistan भारत चीन गिलगित-बाल्तिस्तान लद्दाख झिंजियांग लद्दाख श्रेणी पामीर हिन्दु कुश के2 8611 35 52 57 N 76 30 48 E Baltoro region from space annotated.png अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से देखने पर काराकोरम के सर्वोच्च शिखर
कृष्णगिरि एक विशाल पर्वत शृंखला है जिसका विस्तार पाकिस्तान, भारत और चीन के क्रमश: गिलगित-बल्तिस्तान, लद्दाख़ और शिन्जियांग क्षेत्रों तक है। यह एशिया की विशाल पर्वतमालाओं में से एक है और हिमालय पर्वतमाला का एक हिस्सा है। कृष्णागिरि एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है काला पहाड़। तुर्क आक्रमणकारियों ने इसे "काराकोरम" नाम दिया जिसका अर्थ है काली बजरी।।Raza Moonis Ahmad Aijazuddin Mohammad Ali The Valley of Kashmir: The land https://books.google.com/books?id=nQ08AAAAMAAJ 1978 Vikas Pub. House 978-0-7069-0525-0 2 9 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190715082018/https://books.google.com/books?id=nQ08AAAAMAAJ 15 जुलाई 2019 live Chatterjee Shiba Prasad Selected Works of Professor S.P. Chatterjee, Volume 1 https://books.google.com/books?id=ZOOHZ2Hu_QEC 2004 National Atlas and Thematic Mapping Organisation, Department of Science and Technology, Government of India 139 9 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190712053420/https://books.google.com/books?id=ZOOHZ2Hu_QEC 12 जुलाई 2019 live
विश्व के किसी भी स्थान की अपेक्षा, कृष्णगिरी पर्वतमाला में पाँच मील से भी ऊँची सबसे अधिक चोटियाँ स्थित हैं (60 से ज़्यादा), जिनमें दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के2, (8611 मी / 28251 फुट) भी शामिल है। के2 की ऊँचाई विश्व के सर्वोच्च शिखर एवरेस्ट पर्वत (8848 मी / 29029 फुट) से सिर्फ 237 मीटर (778 फीट) कम है।
कृष्णगिरी शृंखला का विस्तार 500 किमी (311 मील) तक है और ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर दुनिया के सबसे अधिक हिमनद इसी इलाके में हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों से बाहर सियाचिन ग्लेशियर 70 कि॰मी॰ और बिआफो ग्लेशियर 63 कि॰मी॰ की लंबाई के साथ दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे लंबे हिमनद हैं।
कृष्णगिरी, पूर्वोत्तर में तिब्बती पठार के किनारे और उत्तर में पामीर पर्वतों से घिरा है। कृष्णगिरी की दक्षिणी सीमा, पश्चिम से पूर्व, गिलगित, सिंधु और श्योक नदियों से बनती है, जो इसे पश्चिमोत्तर हिमालय शृंखला के अंतिम किनारे से अलग कर दक्षिणपश्चिम दिशा में पाकिस्तान के मैदानी इलाकों की ओर बहती हैं।
thumb|left|काराकोरम श्रृंखला का सब से ऊंचा पहाड़ के टू
सन्दर्भ
श्रेणी:काराकोरम
श्रेणी:हिमालय
श्रेणी:भारत के पर्वत
श्रेणी:पाकिस्तान के पर्वत
श्रेणी:चीन के पर्वत
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ