Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सजातीय शब्द

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|मधु शब्द के सजातीय भारोपीय शब्द सजातीय शब्द, जिन्हें अंग्रेजी में काग्नेट (cognate) शब्द कहा जाता है , भिन्न भाषाओं के वे शब्द होते हैं जो अलग भाषाओं से होने के बावजूद एक ही प्राचीन जड़ रखते हैं। इस कारण से इन शब्दों को जिनका रूप और अर्थ अक्सर मिलता-जुलता होता है सजातीय शब्द कहते हैं, हालाँकि ये आवश्यक नहीं है कि उनका अर्थ बिल्कुल सामान हो। उदहारण के रूप में मातृ (संस्कृत), मादर (फ़ारसी), मातर (लातिन) और मदर (अंग्रेजी) का रूप सामान सा है और सब का अर्थ माँ है क्योंकि यह सारी भाषाएँ एक ही आदिम-हिन्द-यूरोपीय (Proto-Indo-European) भाषा से उपजी संतानें हैं। अन्य उदाहरण सूखा (हिन्दी) शुष्क (संस्कृत) ख़ुश्क़ (फ़ारसी) मधु (हिन्दी, संस्कृत) मद (फ़ारसी, مد) और मय (फ़ारसी, مے) मीड (अंग्रेजी, mead) पति (हिन्दी, संस्कृत; अर्थ - मालिक) पैती (अवस्ती फ़ारसी) पोतिस (यूनानी, πότης, अर्थ - मालिक) पोतिस (लातिनी, potis, अर्थ -शक्ति) पोटेंट (अंग्रेजी, potent, अर्थ - शक्तिशाली) और पोटेंशियल (अंग्रेजी, potential, अर्थ - अन्तर्निहित शक्ति) अन्तिम उदाहरण में देखा जा सकता है के कैसे इस शब्द का अर्थ संस्कृत, अवस्ती और यूनानी में तो "मालिक" का ही रहा लेकिन लातिनी और अंग्रेजी में ज़रा सा बदलकर "शक्तिशाली" बन गया।A short manual of comparative philology for classical students Peter Giles Macmillan and Co., 1895 http://books.google.com/books?id=PExwAAAAIAAJ ... in Lithuanian pats (older patis), which means husband or lord and is identical with the Greek, Skt. patis and Latin potis (no longer a substantive) ... The Latin form of this word - potis - gives us an example of a substantive coming to be used as an adjective. In the verb possum, a corruption of potis sum, the original sense 'I am master' has faded into the vaguer 'I am able' ... इन्हें भी देखें मधु (शब्द) भाषाविज्ञान सन्दर्भ 2 श्रेणी:भाषा-विज्ञान श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:ऐतिहासिक भाषाविज्ञान