Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२००९ (खेल जगत)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हॉकी 12 नवंबर- राजपाल सिंह को अर्जेंटीना में छह से 13 दिसम्बर तक होने वाले एफआईएच चैम्पियंस चैलेंज वन टूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का कप्तान चुना गया था। क्रिकेट 12 नवंबर- पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला ट्वेंटी-20 मैच 49 रनों से जीत लिया है। दिन-रात के मुकाबले में पाक ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 112 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से 58 रन की आतिशी पारी खेलने वाले इमरान नजीर को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। 1३ नवंबर- स्थानीय दुबई स्पोर्ट्स सिटी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम के 153 रन रन के जबाब में न्यूजीलैंड की टीम 146 रन ही बना सकी और शृंखला 2-0 से हार गई। 14 नवंबर- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के 16 वें खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत 16 वर्ष की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवम्बर 1989 को कराची में की थी। 15 नवंबर- कप्तान ग्रीम स्मिथ और उनके साथ पारी का आगाज करने वाले लूटस बोसमैन की तेज-तर्रार पारियों और पहले विकेट की रिकार्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 84 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 16 नवंबर- अहमदाबाद में भारत - श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन राहुल द्रविड़ ने 175 रन नाबाद के साथ टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन पूरे किए। धोनी ने 110 रन बनाए और भारत ने 385/7। टेनिस 16 नवंबर- पेरिस. सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के गेल मोंफिल्स को 6-2, 7-5, 7-6 से हराकर एटीपी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। एथेलेटिक्स 14 नवंबर- भारत ने पाँच दिवसीय एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, चार रजत, सात काँस्य से 12 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें 18 स्वर्ण, 19 रजत और 10 काँस्य सहित कुल 47 पदक जीतकर चीन पहले स्थान पर रहा। संबंधित लेख २००९ (भारत) २००९ (खेल जगत) २००९ (विश्व) श्रेणी:2009 श्रेणी:खेल