Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़्रीकी सवाना हाथी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

African Bush Elephant.jpg एक मादा अफ़्रीकी सवाना हाथी अफ़्रीकी सवाना हाथी LoxodontaAfricanaIUCN.svg अफ़्रीकी सवाना हाथी का निवास स्थान #008000 मूल निवास स्थान gray #AAFFAA वैकल्पिक निवास स्थान gray #FF8080 विलुप्त निवास स्थान gray #FFFF00 नये निवास स्थान gray अफ़्रीकी सवाना हाथी (African bush elephant; उच्चा.: अफ़्रीकन बुश एलिफैंट), (वैज्ञानिक नाम: लोक्सोडोंटा अफ़्रीकाना)विल्सन डॉन ई. रीडर डीएन एम. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference विश्व की स्तनपायी प्रजातियाँ: एक वर्गीकरण और भौगोलिक संदर्भ 2005 जे.एच.यू प्रेस 978-0-8018-8221-0 https://books.google.co.in/books?id=JgAMbNSt8ikC&pg=PA91&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 24 जून 2023 en अफ़्रीकी हाथी के दो प्रजातियों में से एक है। यह संसार का सबसे बड़ा जीवित स्थलीय जानवर है।African savanna elephant vs the African forest elephant Britannica अफ़्रीकी सवाना हाथी बनाम अफ़्रीकी वन हाथी https://www.britannica.com/summary/elephant-mammal www.britannica.com 22 अगस्त 2023 en इसके पैर से कंधे तक की ऊँचाई लगभग 3.96 मीटर और शरीर का वजन लगभग 10.4 टन तक होता है। यह मूल रूप से अफ़्रीका महादेश के 37 देशों में पाया जाता है। इसका निवास स्थान आमतौर पर जंगलों में, घास के मैदानों में एवं कृषि योग्य भूमि पर होता है।About Elephants हाथियों के बारे में http://elephant.elehost.com/About_Elephants/about_elephants.htm web.archive.org 24 जून 2023 18 मार्च 2009 18 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20090318112402/http://elephant.elehost.com/About_Elephants/about_elephants.htm dead African Savanna Elephant अफ़्रीकी सवाना हाथी https://www.iucnredlist.org/species/181008073/204401095 iucnredlist.org 31 अगस्त 2023 चारित्रिक विशेषता अफ़्रीकी सवाना हाथी एक सामाजिक स्तनपायी जानवर है। यह गाय, भेड़िया आदि जानवरों की तरह झुंड में यात्रा करना पसंद करता है। यह एक शाकाहारी जानवर है, जो घास, लताओं, जड़ी-बूटियों, पत्तियों और छाल को भोजन के रूप में ग्रहण करता है। इस प्रजाति की मादा हाथियों में मासिक धर्म चक्र तीन से चार महीनों तक चलता है। ये मादा हाथी 22 महीनों तक गर्भवती रहती हैं, जो किसी भी स्तनपायी की सबसे लंबी गर्भधारण अवधि है।फोले सी. ए. एच. पेपेजोर्ज एस. वेसर एस. के. Noninvasive Stress and Reproductive Measures of Social and Ecological Pressures in Free-Ranging African Elephants स्वतंत्र अफ़्रीकी हाथियों में गैर-आक्रामक तनाव एवं प्रजनन सम्बन्धी सामाजिक व पारिस्थितिक दबाव https://conbio.onlinelibrary.wiley.com/doi/abs/10.1046/j.1523-1739.2001.0150041134.x संरक्षण जीवविज्ञान 24 जून 2023 1134–1142 en 10.1046/j.1523-1739.2001.0150041134.x 3 अगस्त 2001 शारीरिक गठन अफ़्रीकी सवाना हाथी की त्वचा सामान्यतः भूरे रंग की होती है। इसके शरीर पर बाल कम पाए जाते हैं। इसके कान काफ़ी बड़े होते हैं, जो इसके पूरे कंधे को ढक लेते हैं। इसके कान का आकार 2 मीटर × 1.5 मीटर (6 फीट 7 इंच × 4 फीट 11 इंच) तक हो सकता है। इसके कान नुकीले और त्रिकोणीय आकार के होते हैं। गर्मी के दिनों में हवा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए यह अपने कानों को जोर से फड़फड़ाता है, इस प्रक्रिया के दौरान इसके शरीर की रक्त वाहिकाएँ उजागर हो जाती है जिससे गर्म मौसम के नकारात्मक प्रभाव इसके शरीर पर नहीं पड़ते। अतः इसके बड़े कान इसके शरीर की गर्मी को कम करने में भी मदद करते हैं। इसका पश्चकपाल तल आगे की ओर झुका हुआ होता है और इसका पिछला भाग अवतल आकार का होता है। इसके मजबूत दाँत बाहर की ओर मुड़े हुए और आगे की ओर निकले हुए होते हैं। इसकी लंबी सूंड दो अंगुलियों के समान नोक वाली होती है।जार्डिन डब्लू. 1836 The Naturalist's Library प्रकृतिवादी पुस्तकालय वी. पैकीडर्मटा या मोटी चमड़ी वाले चौपाय का प्राकृतिक इतिहास एडिनबर्ग, लंदन, डबलिन डब्लू.एच. लीज़र्स, सैमुअल हाईली, डब्लू. करी, जून और कंपनी 124–132 अफ़्रीका के हाथी https://books.google.com/books?id=XyYOAAAAQAAJ&pg=PA124ईस्टेस आर. डी. The Safari Companion: A Guide to Watching African Mammals Including Hoofed Mammals, Carnivores, and Primates द सफ़ारी कंपेनियन: खुर वाले स्तनधारी, मांसाहारी और नरवानर सहित अफ़्रीकी स्तनधारियों को देखने के लिए एक मार्गदर्शक चेल्सी ग्रीन पब्लिशिंग कंपनी वरमोंट 1999 संशोधित एवं विस्तारित किया गया 1-890132-44-6 https://books.google.com/books?id=Xqp7poFviNcC लोक्सोडोंटा अफ़्रीकाना हाथी का परिवार, प्रोबोसीडिया क्रम 223–233शोषनी जे. 1978 General information on elephants with emphasis on tusks हाथियों के विषय में विशेष जानकारी, उनके दाँतों के जानकारी के साथ हाथी 1 2 20–31 10.22237/elephant/1491234053 https://digitalcommons.wayne.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1016&context=elephant free 11 June 2019 20 February 2020 https://web.archive.org/web/20200220000439/https://digitalcommons.wayne.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1016&context=elephant live ग्रब, पी. ग्रव्स, सी. पी. डुडले, जे. पी. शोषनी, जे. 2000 Living African elephants belong to two species: Loxodonta africana (Blumenbach, 1797) and Loxodonta cyclotis (Matschie, 1900) जीवित अफ़्रीकी हाथियों की दो प्रजातियाँ: लोक्सोडोंटा अफ़्रीकाना और लोक्सोडोंटा साइक्लोटिस हाथी 2 4 1–4 10.22237/elephant/1521732169 free अफ़्रीकी सवाना हाथी की ऊँचाई 10 से 13 फीट (लगभग 3 से 4 मीटर) तक हो सकती है। इसका विशाल आकार इसे संसार का सबसे बड़ा जीवित स्थलीय जानवर बनाता है। आवास अफ़्रीकी सवाना हाथी मूल रूप से उप-सहारा अफ़्रीका के युगांडा, केन्या, तंजानिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, जाम्बिया और अंगोला में पाया जाता है। इस प्रजाति के हाथियों को विभिन्न प्रकार के आवासों के बीच घूमता हुआ देखा गया है। इनमें उपोष्णकटिबंध, समशीतोष्ण और शुष्क मौसम वाले वन, जल से भरे घास के मैदान, घने वन, आर्द्रभूमि आदि शामिल हैं। अफ़्रीकी सवाना हाथी को समुद्र तल से लेकर पर्वत के ढलान तक हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। यह माली और नामीबिया के रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में भी पाया जाता है। इथोपिया में समुद्र तल से 2,500 मीटर (8,200 फीट) तक की ऊँचाई पर भी इन्हें देखा गया है। वर्तमान स्थिति औद्योगीकरण के विकास के बाद से अफ़्रीकी सवाना हाथी के निवासस्थान में कमी दर्ज़ की गई है। इस कारण हाथी की यह विशाल प्रजाति विलुप्ति के कगार पर खड़ी है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके दाँतों की ख़ूब माँग होने के कारण लंबे समय से इसका अवैध शिकार भी किया जा रहा है। 2021 में इनकी संख्या में आई कमी को देखते हुए आईयूसीएन लाल सूची में इस प्रजाति को लुप्तप्राय जानवर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इन्हें भी देखें अफ़्रीकी हाथी एशियाई हाथी सन्दर्भ श्रेणी:वन्य प्राणी श्रेणी:हाथी