411 REFERENCE · Wikipedia
उछलिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उछलिया भारत के महाराष्ट्र राज्य की एक जाति है। इस जाति के लोगों को 'भामता' या 'गाँठचोर' भी कहते हैं। ये महाराष्ट्री-मिश्रित तेलुगु बोलते हैं। इसी से कुछ विद्वान् इनको मूल तेलुगु प्रांत मानते हैं। लेकिन इनके रीति-रिवाज, मान्यताओं और शारीरिक बनावट से समाजशास्त्री इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि ये उत्तर भारत से आए हैं और राजपूतों की संतान हैं। बरार, गुजरात और पश्चिम भारत में भी उछलिया जाति के लोग काफी संख्या में मिलते हैं। अनेक रूप बनाए ये सैकड़ों कोस तक लोगों को ठगते घूमते हैं। सेंध लगाने या डाका डालने से ये दूर रहते हैं क्योंकि ऐसा करने पर इन्हें जातिबहिष्कृत कर दिया जाता है। संतानोत्पत्ति पर ये सट्बाई की पूजा करते हैं और मुंडन संस्कार के समय इनके यहाँ जातिभोज देने का विधान है। बालविवाह का प्रचलन है और विवाह के समय वरपक्ष की ओर से कन्यापक्ष को कुछ रुपए दिए जाते हैं। मृतकों को जलाया जाता है।
श्रेणी:भारत की मानव जातियाँ