411 REFERENCE · Wikipedia
हाफूस (आम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाफूस (आम) Alphonso mango.jpg पुआल के बीच हाफूस आम Mangifera Mangifera indica 'Alphonso' India
हाफूस (अंग्रेजी में Alphanso अलफांसो, मराठी में हापूस, गुजराती में हाफूस (હાફૂસ) और कन्नड़ में आपूस (ಆಪೂಸ್), आम और जौनपुरी में स्वर्गबूटी भी कहा जाता है की एक किस्म है जिसे मिठास, सुगंध और स्वाद के मामले में अक्सर आमों की सबसे अच्छी किस्मों में से एक माना जाता है। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम अलफांसो, अफोंसो दि अल्बूकर्क (पुर्तगाली: Afonso de Albuquerque) के सम्मान में रखा गया है।
फूल आने से लेकर पकने तक का समय लगभग 90 दिनों का होता और पकने का समय लगभग 15 दिन है । Dastidar Abhiroop Alphonso Mango- The King Of Kings https://deep-rooted.co/blogs/alphonso-mango-origin-price-online-Tree-nutrition Deep-rooted.co 4 जनवरी 2023 3 जनवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230103111038/https://deep-rooted.co/blogs/alphonso-mango-origin-price-online-Tree-nutrition dead Deshpande Ashish B. Anamika Krishanpal Jha Vineet Chidley Hemangi G. Oak Pranjali S. Kadoo Narendra Y. Pujari Keshav H. Giri Ashok P. Gupta Vidya S. 2017-08-18 Transcriptional transitions in Alphonso mango (Mangifera indica L.) during fruit development and ripening explain its distinct aroma and shelf life characteristics https://www.nature.com/articles/s41598-017-08499-5 Scientific Reports en 7 1 8711 10.1038/s41598-017-08499-5 2045-2322 पकने के बाद इसे लगभग एक सप्ताह तक रखा जा सकता है और इसका यह गुण इसका निर्यात सुगम बनाता है। कीमत के मामले में यह आम भारत के सबसे महंगे आमों में से एक है और इसे मुख्यत: पश्चिम भारत में ही उगाया जाता है। इसका मौसम अप्रैल से मई के मध्य होता है और प्रत्येक आम का वजन 150 ग्राम से 300 ग्राम के मध्य होता है।
भारत में इलाके
हाफूस आमों की सबसे बेहतरीन किस्म महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में स्थित सिंधुदुर्ग जिले की तहसील देवगढ़ में उगायी जाती है, साथ ही सबसे अच्छे आम सागर तट से 20 किलोमीटर अंदर की ओर स्थित जमीन पर ही उगते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र का रत्नागिरि जिला, गुजरात के दक्षिणी जिले वलसाड और नवसारी भी हाफूस की पैदावार के लिए प्रसिद्ध हैं।
बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी हापुस की पैदावार शुरू की गयी है।
चित्र
thumb|right|पुआल के बीच हाफूस आम|250px
thumb|right|हापुस आम का वृक्ष जिसमें फूल लगे हुए हैं
सन्दर्भ सूची
श्रेणी:आम की किस्में
श्रेणी:फल