411 REFERENCE · Wikipedia
केथेड्रल डि सेगोविया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई २०१०
thumb|right|300px|केथेड्रल डि सेगोविया केथेड्रल डि सेगोविया स्पेन के सेगोविया नगर के मध्य प्लाज़ा मेयर के पास स्थित एक प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। नगर की सबसे ऊँची चोटी, समुद्रतल से १००६ मीटर की ऊँचाईhttp://www.cyberspain.com/ciudades-patrimonio/fotos/segcati.htm सेगोविया केथेड्रल 16 अप्रैल 2008 एचटीएम रूट ऑफ़ सिटीज़ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20080706132410/http://www.cyberspain.com/ciudades-patrimonio/fotos/segcati.htm 6 जुलाई 2008 dead पर स्थित स्थापत्य का यह शिल्प अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। यही कारण है कि इसको स्पेन के गिरजाघरों की रानी ('La dama de las catedrales españolas') कहा जाता है।http://www.madaboutmadrid.com/guide/2003/11/segovia_alcazar.html सेगोविया - अलेक्ज़र, अक्वाडक्ट, कथीड्रल एंड ग्रेट फ़ूड 16 अप्रैल 2008 एचटीएमएल मैडअबाउटमैडरिड.कॉम अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20080501080501/http://www.madaboutmadrid.com/guide/2003/11/segovia_alcazar.html 1 मई 2008 dead स्टेन ग्लास की दस खिड़कियों, गायकों के लिए बारीक नक्काशी वाले क्वायर स्टालों और १६वी-१७वीं शती की चित्रों से सजे इस गिरजाघर की वेदी पर जुआन डि जूनी नामक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध कलाकृति है जिसमें ईसा मसीह को क्रास से उतारते हुए दिखाया गया है। मुख्य प्रतिमा वर्जिन मेरी की है जिसे संगमरमर के ऊँचे चबूतरे पर चौदहवीं शती के मूर्तिशिल्प वर्जिन डि ला पाज़ को स्थान मिला है। बारीक नक्काशी वाली दीवारों के १०० मीटर ऊँचे भवन की केंद्रीय मीनार पर छत्र और उसके ऊपर प्रकाशकक्ष की स्थापना की गई है।
पीले पत्थरों से बने इस गिरजाघर के, १५२० में सांप्रदायिक युद्ध के अग्निकांड में नष्ट हो जाने के बाद, तत्कालीन शासक कार्लोस पंचम ने इसके पुनर्निमाण के आदेश दिए। उत्तर गॉथिक शैली में निर्मित यह गिरजाघर पहले रोमन शैली में बनाया गया था। वर्जिन मेरी को समर्पित इस गिरजाघर का निर्माण १५२५ से १५२७ के मध्य आर्किटेक्ट ट्रांसमेरन मेसन और जुवान गिल डि हॉनटेनॉन ने प्रारंभ किया पर हॉनटेनॉन की मृत्यु के बाद उसके पुत्र रॉड्रिओ गिल डि हॉनटेनॉन ने इस पर अपना काम जारी रखा। इसकी पहली मंजिल पर तीन मध्य भाग हैं, पार्श्व प्रार्थनालय, अर्थवृत्ताकार गर्भगृह और संलग्न आच्छादित मार्ग। प्रमुख भवन में तीन प्रवेशद्वार हैं। मुख्यद्वार के अतिरिक्त दो दक्षिण द्वार हैं। संपूर्ण भवन १०५ मीटरलंबा और ५० मीटर चौड़ा तथा मध्य भाग में ३३ मीटर ऊँचा है। मुख्यवेदी संगमरमर, जास्पर और ताँबे की बनी है। यह १७६८ में बनकर तैयार हुआ था।http://www.sacred-destinations.com/spain/segovia-cathedral.htm सेगोविया केथेड्रल, सेगोविया 16 अप्रैल 2008 एचटीएम सेकरेडडेस्टिनेशंस.कॉम अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20080829195618/http://www.sacred-destinations.com/spain/segovia-cathedral.htm 29 अगस्त 2008 dead
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
yes
श्रेणी:स्थापत्य
श्रेणी:स्पेन के गिरजाघर
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना