Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान मंजूर एहतेशाम 2018 220px मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत मैथिलीशरण गुप्त सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने साहित्य और कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों की स्थापना की है। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में वार्षिक सम्मान का नाम खड़ी बोली के शीर्ष प्रवर्तक कवि श्री मैथिलीशरण गुप्त की स्मृति में रखा गया है। राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान का उद्देश्य हिन्दी साहित्य में श्रेष्ठ उपलब्धि और सृजनात्मकता को सम्मानित करना है। सम्मान का निकष असाधारण उपलब्धि, रचनात्मकता, उत्कृष्टता और दीर्घ साहित्य साधना के निरपवाद सर्वोच्च मानदण्ड रखे गये हैं। चयन के मापदंड सम्मान के लिये चुने जाने के समय रचनाकार का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश शासन ने यह नीतिगत निर्णय लिया है कि वह निर्णायक समिति की अनुशंसा को स्वीकार करेगा और अनुशंसा उसके लिए बंधनकारी होगी। प्रसंगवश यहाँ यह उल्लेख भी आवश्यक है कि सम्मान केवल सृजनात्मक कार्य के लिए हैं, शोध अथवा अकादेमिक कार्य के लिए नहीं। कवि के अपने समूचे कृतित्व के आधार पर ही सम्मान देय है न कि किसी एक अथवा विशिष्ट कृति के आधार पर। निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार राज्य शासन देश के काव्य प्रेमियों, कवियों, आलोचकों और संस्थानों आदि से नामांकन आमंत्रित करता है। प्राप्त नामांकन को जूरी के समक्ष अन्तिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाता है। चयन समिति में राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार और विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ लें। पुरस्कार यह सम्मान वर्ष 1987-88 से प्रारम्भ किया गया है। इस सम्मान के अन्तर्गत 200000 की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है। प्राप्तकर्ता राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान1. शमशेर बहादुर सिंह1987-882. नागार्जुन1988-893. त्रिलोचन शास्त्री1989-904. केदारनाथ अग्रवाल1990-915. जगदीश गुप्त1991-926. केदारनाथ सिंह1993-947. विनोद कुमार शुक्ल1994-958. कृष्णा सोबती1996-979. श्रीलाल शुक्ल1997-9810. अमरकान्त1998-9911. चन्द्रकान्त देवताले1999-0012. भीष्म साहनी2000-0113. ज्ञानरंजन2001-0214. विष्णु खरे2002-0315. शेखर जोशी2003-0416. निर्मल वर्मा2004-0517. दिनेशनंदिनी डालमिया2005-0618. मनु शर्मा2006-0719. शत्रुघ्न प्रसाद2007-0820. रमेशचन्द्र शाह2008-0921. नरेन्द्र कोहली2009-1022.शून्य घोषित2010-11 23.2011-1224. विश्वनाथ त्रिपाठी2012-1325. आलोक शर्मा, इंदौर 201626. राजेश जोशी201727. मंज़ूर एहतेशाम2018 सन्दर्भ http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/awardजून 2020 InternetArchiveBot बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार