Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रॉटनेस्ट द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रॉटनेस्ट द्वीपRottnest Island Rottnest Island.jpg अंतरिक्ष से हिन्द महासागर 32 00 07 S 115 31 01 E scale:350000 inline,title 19 46 राज्य वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 114 2011 रॉटनेस्ट द्वीप (Rottnest Island), जिसे स्थानीय नूंगार लोग (इस क्षेत्र के मूल ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी निवासी) वादजेमप (Wadjemup) कहते हैं, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के तट से आगे हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीप है। यह संक्षिप्त और अनौपचारिक रूप से रोट्टो (Rotto) भी कहलाता है। रॉटनेस्ट द्वीप फ़्रीमैन्टल से पश्चिम में १८ किमी की समुद्री दूरी पर है। १९ वर्ग किमी का यह द्वीप एक संरक्षित क्षेत्र है और यहाँ क्वोका नामक धानीप्राणी (मारसूपियल) की आबादी पाई जाती है, जो बहुत ही कम अन्य स्थानों पर मिलने वाला प्राणी है। यह एक पर्यटक आकर्षण है और पर्थ से यहाँ के लिए दैनिक नावी सेवाएँ चलती है। अनुमान है कि हर वर्ष लगभग ५,००,००० सैलानी इसे देखने आते हैं। लगभग १०० लोग स्थाई रूप से द्वीप पर रहते हैं। द्वीप पर कोई भी मोटर वाहन ले जाना मना है।Phillips, Yasmine (23 October 2010). "Nyoongar push to rename Rottnest to Wadjemup". The Sunday Times. Retrieved 16 October 2015."History and Culture". Rottnest Island Authority. चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें नूंगार लोग क्वोका पर्थ सन्दर्भ श्रेणी:पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के द्वीप श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप