Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जलालाबाद (किर्गिज़स्तान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जलालाबाद, जिसे किरगिज़ भाषा में जलालाबात (किरगिज़: Жалалабат, अंग्रेज़ी: Jalalabat) कहते हैं, मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह किर्गिज़स्तान के पश्चिम में जलालाबाद प्रांत की राजधानी है और उज़बेकिस्तान के साथ लगी सरहद के पास प्रसिद्ध फ़रग़ना वादी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित है। जलालाबाद अपने पानी के चश्मों के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि इनका पानी पीने से और उसमें स्नान करने से बहुत सी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ बहुत से हस्पताल बनाए गए थे और यहाँ से पानी बोतलों में किर्गिज़स्तान के अन्य हिस्सों में और दुनिया के अन्य भागों में निर्यात होता है। जलालाबाद के अधिकतर लोग उज़बेक समुदाय के हैं। == विवरण == ऐतिहासिक रेशम मार्ग की एक शाखा इस शहर से निकला करती थी और बहुत से यात्री यहाँ रुका करते थे। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना किसी 'जलाल-उद-दीन' नामक आदमी ने कारवानों को ठहरने के लिए जगह बनाने के लिए की। उसी के नाम पर इस शहर का नाम 'जलालाबाद' (यानि 'जलाल द्वारा आबाद') पड़ा। १९वीं सदी में ख़ोक़न्द के शासक ने यहाँ एक छोटा सा क़िला बनवाया और शहर उसके इर्द-गिर्द बड़ा होता चला गया। १८७० में रूसी साम्राज्य ने इस क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया और उन्होंने एक छावनी और फ़ौजी अस्पताल बनाया। किर्गिज़स्तान एक पहाड़ी इलाक़ा है इसलिए यहाँ रेलमार्ग कम हैं लेकिन देश के गिनती के रेलमार्गों में से एक यहाँ से चलकर ३० किमी पूर्वोत्तर में कोकजन्ग्गक (Kökjanggak) तक जाता है। == इन्हें भी देखें == जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान) फ़रग़ना वादी किरगिज़स्तान == सन्दर्भ ==