Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वचालित विहिमीकरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वचालित विहिमीकरण (Auto-defrost, automatic defrost या self-defrosting) एक तकनीक है जो रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर के वाष्पित्र (evaporator) के एक निश्चित समय के बाद हिमीकृत (defrost) करती रहती है। इस तकनीक का प्रयोग करने वाली युक्तियाँ प्रायः तुषार-मुक्त (frost free), तुषारहीन (frostless) आदि नामों से जानीं जातीं हैं। विधि स्वतः विहिमीकरण के लिये एक टाइमर का प्रयोग किया जाता है जो एक निश्चित समयान्तराल के बाद इवैपोरेटर क्वायल को गरम करने लगता है ताकि इसके ऊपर जमी बर्फ पिघल जाय। बर्फ पिघलने से बना जल एक नली के से होकर पीछे एक जगह इकट्ठा होता है। डीफ्रॉस्ट करने वाला हीटर १५ मिनट से लेकर आधे घण्टे तक चालू रहता है। डीफ्रॉस्ट हीटर 350 W से लेकर 600 W तक के होते हैं। गरम होते होते जब इवैपोरेटर क्वायल का ताप 5 °C से अधिक हो जाता है तो इस पर लगा एक बाईमेटैलिक स्विच हीटर की विद्युत को काट देता है और इस प्रकार डीफ्रॉस्ट का काम बन्द हो जाता है। विद्युत परिपथ की रचना ऐसी होती है कि जब डीफ्रॉस्ट हीटर चालू हो तो कम्प्रेसर बन्द होगा और जब कम्प्रेशर चालू हो तो डीफ्रॉस्ट टाइमर चालू रहेगा। दोनों एक साथ कभी चालू नहीं हो सकते। इन्हें भी देखें विहिमीकरण (Defrosting) बाहरी कड़ियाँ Original 1927 Patent Frost-free page on howstuffworks www.appliance411.com — How does a frost free refrigerator's defrost system work? (explanation and animated diagrams) श्रेणी:प्रशीतन श्रेणी:स्वचालन