Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आह (1953 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आह आह (1953 फ़िल्म).jpg आह का पोस्टर राज कपूर राजा नवाथे शंकर जयकिशन इन्दर राज आनन्द राज कपूर, नर्गिस, प्राण 1953 भारत हिन्दी आह 1953 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन राजा नवाथे ने किया। इसमें राज कपूर और नर्गिस मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत शंकर जयकिशन का है और गीत शैलेन्द्र के साथ-साथ हसरत जयपुरी के थे। इसका निर्माण राज कपूर ने किया है। संक्षेप राज रायबहादुर (राज कपूर) अपने विधुर व्यवसायी पिता के साथ एक समृद्ध जीवन शैली में रहता है। एक दिन राज को ग्रामीण इलाकों में काम करने के लिए 'सरस्वती बांध' भेजा जाता है। एक दिन उसके पिता राज के पास जाते हैं और बताते हैं कि उसकी मृत मां ने उसकी शादी उनके अमीर पारिवारिक मित्र की बेटी चन्द्रा (विजयलक्ष्मी) से करने की कामना की थी। राज चन्द्रा को एक पत्र लिखने का फैसला करता है, जिसे वह पूरी तरह से नजरअंदाज कर देती है। लेकिन चन्द्रा की छोटी बहन नीलू (नर्गिस) पत्र को स्वीकार करती है और चन्द्रा के नाम पर उसका जवाब देती है। कुछ पत्रों के बाद राज और नीलू प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन राज अभी भी इस बात से अनजान है कि नीलू ही उसे पत्र लिखती है। तभी राज को तपेदिक होने का पता चलता है, वही बीमारी जिससे उसकी मां की मौत हुई थी। राज यह ढोंग करने का फैसला करता है कि वह नीलू से कभी प्यार नहीं करता था और यह भी जोर देता है कि उसे अपने चिकित्सक मित्र डॉ कैलाश (प्राण) से शादी करनी चाहिए। वह नीलू को यह विश्वास दिलाने के लिए चन्द्रा के साथ फ्लर्ट भी करता है कि वह उससे प्यार नहीं करता। चन्द्रा अपनी दुखी बहन की पीड़ा को समाप्त करने का फैसला करती है। सच्चाई जानने पर, नीलू राज को वैसे ही स्वीकार कर लेती है जैसे वो है। चमत्कारिक रूप से, राज भी ठीक हो जाता है और दोनों एक सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। मुख्य कलाकार राज कपूर - राज रायबहादुर नर्गिस - नीलू राय विजयलक्ष्मी - चन्द्रा राय प्राण - डा. कैलाश लीला मिश्रा - श्रीमती राय रशीद खान - डा. युसूफ संगीत गीत गायक शंकर जयकिशन जो मैं जानती उनके लिये लता मंगेश्कर 3:25 शैलेन्द्र झनन झनन घूँघरवा बाजे लता मंगेशकर 3:50 हसरत जयपुरी जाने ना नज़र पहचाने जिगर मुकेश, लता मंगेश्कर 3:39 हसरत जयपुरी रात अंधेरी दूर सवेरा मुकेश 3:02 हसरत जयपुरी आजा रे अब मेरा दिल पुकारा मुकेश, लता मंगेशकर 3:14 हसरत जयपुरी राजा की आयेगी बारात लता मंगेश्कर 3:28 शैलेन्द्र ये शाम की तन्हाईयाँ लता मंगेश्कर 3:25 शैलेन्द्र छोटी सी ये जिंदगानी मुकेश 3:35 शैलेन्द्र सुनते थे नाम हम जिनका बहार से लता मंगेश्कर 3:06 हसरत जयपुरी बाहरी कड़ियाँ 0045467 आह श्रेणी:1953 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में