411 REFERENCE · Wikipedia
पाटन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|पाटन का प्राचीन शाही महल एवं मन्दिर
पाटन (नेपाल भाषा:यल) नेपाल का प्रमुख शहर है। इसे ललितपुर भी कहा जाता है। ललितपुर जिला मे अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरो मे से सबसे पुराना तथा रमणीय माना जाता है। पाटन अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। पाटन को नेपाल (नेवारी) भाषा में 'यल' नाम से जाना जाता है। राजा यलम्बर के नाम से यह नाम आया हुआ विश्वास किया जाता है।
भूगोल
पाटन बागमती नदी के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। ललितपुर, काठमाण्डौ घाटी में काठमाण्डौ शहर से उत्तर मे सीमा से लगा हुवा शहर है यहाँ की जनसंख्या करिब २,५०,००० (२००६) है व ललितपुर ने कुल ४.५९ वर्ग किलोमिटर भू-भाग समेटा है। पाटन नेपाल अधिराज्य की जनसंख्या के हिसाब से तीसरा बडा शहर है, इसके निर्देशांक इस प्रकार हैं-
अक्षांश २७°४०'४५.२५" उ.
देशान्तर ८५°१९'३७.२३" पू.
प्रसिद्धि
ललितपुर शहर एक ऐतिहासिक शहर है विश्वसंपदा सूची मे सूचीकृत पाटन दरबार इसी शहर मे पडता है। नेपाल के कुछ सरकारी केन्द्रीय कार्यलय, ब्यापार गृह तथा आवास क्षेत्र रहा हुआ इस शहर मे प्रसिद्ध कुम्भेश्वर मंदिर, बंगलमुखी मंदिर, पटन बौद्ध विहार, कृष्ण मंदिर आदि भी है।
शिक्षा स्वास्थ्य
त्रिभुवन विश्वविद्यालय की प्रमुख इन्जीनियरीङ कैम्पस के साथ पाटन क्यामस, मछिन्द्र क्याम्पस व बहुत से क्यामपस तथा विद्यालय इस शहर मे है। उसी तरह केन्द्रीय स्तर का पाटन अस्पताल, मासीक अस्पताल का साथ प्राइवेट मे वि एण्ड बि जैसे प्रशिद्ध बहुत सरकारी, सामुदायीक तथा निजी अस्पताल यांहा पे है, अन्य कइ उत्पादन कारखानाके साथ पटन औधोगीक क्षेत्र भि यही शहरमा पडता है। ललितपुरको सिटी टेलीफोन कोडभि काठमाण्डौ जैसे ही ०१ है।
श्रेणी:नेपाल के शहर