Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैहलूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) right|thumb कैहलूर रियासत जिसे आजकल बिलासपुर के नाम से भी जाना जाता है भारत देश के उत्तर में बसे एक पहाडी राज्य हिमाचल-प्रदेश का अभिन्न अंग होते हुए इस राज्य के ह्रदय के रूप में जाना जाता है। बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊंचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी, सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ जी व बाबा नाहर सिंह बजीये का धौलरा मंदिर, निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्‍द्र बना रहता है। जिले के दक्षिण पश्चिम में बना भांखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। बिलासपुर प्राचीन किले व गढौं के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्‍य स्‍थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्‍थान काफी पसंद आता है। इसके उत्‍तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है। सदंर्भ मुख्यमन्त्री