Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजा सूरज बख्श सिंह इंटर कॉलेज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2018 फ़रवरी 2018 फ़रवरी 2018 फ़रवरी 2018 आर.बी.एस.बी. सिंह इ0 का0 कमलापुर-सीतापुर संस्था की स्थापना सन् 1940 ई0 में जूनियर हाईस्कूल के रूप में श्रीमान् राजा दिनेश प्रताप सिंह ने अपने पितामह प्रातः स्मरणीय राजा बहादुर डॉ. सूर्य बख्श सिंह की पुण्य स्मृति में की थी। संप्रति यह विद्यालय महाराज दिनेश प्रताप सिंह के ज्येष्ठ पुत्र राजा कुँवर दिव्यकर प्रताप सिंह के निर्देशन में दिन प्रतिदिन उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सन् 1964 ई0 में इस विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता प्राप्त हुयी। वर्तमान समय में संस्था में कक्षा 6 से 12 तक 30 अनुभाग है, जिसमें लगभग 3200 छात्र/छात्रायें अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में हाईस्कूल की कक्षाओं में विज्ञान, कला, कृषि, कम्प्यूटर, वाणिज्य तथा गृह विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। सत्र 2005-06 में इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता(गणित/जीव-विज्ञान) में प्राप्त हुयी। सत्र 2011-12 से कम्प्यूटर की कक्षायें कक्षा 9 से 12 तक संचालित की जा रही है। सत्र 2012-13 से कृषि तथा वाणिज्य तथा सत्र 2015-16 से इण्टर में गृह विज्ञान एवं चित्रकला की मान्यता प्राप्त हुयी है। हाईस्कूल स्तर पर एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन की एक यूनिट तथा इण्टरमीडिएट कक्षाओं में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन की एक यूनिट संचालित हो रही है। जिसमें 100 छात्र पंजीकृत हैa। सन् 2017 से छात्राओं को भी एन.सी.सी. की सुविधा प्राप्त हो गयी है। तथा वर्ष 2015 से विद्यालय में एन.एस.एस की इकाई संचालित है, जिसमें 100 छात्र/छात्रायें (कक्षा 11-12) के लाभान्वित हो रहे है। वर्ष 2015 का इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित यह विद्यालय परीक्षाफल तथा अनुशासन की दृष्टि से जनपद के विद्यालयों में श्रेष्ठ है। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षण कक्ष है तथा सुसज्जित प्रयोगशालायें तथा योग्य एवं अनुभवी शिक्षक उपलब्ध है। फ़रवरी 2018