411 REFERENCE · Wikipedia
समरक़न्द प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में समरक़न्द प्रान्त (लाल रंग में)
समरक़न्द प्रान्त (उज़बेक: Самарқанд вилояти, समरक़न्द विलोयती; अंग्रेज़ी: Samarqand Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में ज़रफ़शान नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १६,४०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २३,२२,००० थी। इस सूबे के क़रीब ७५% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। समरक़न्द प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक समरक़न्द शहर है।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007
नाम का उच्चारण
'समरक़न्द' में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' 'क़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
समरक़न्द
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:समरक़न्द प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान