411 REFERENCE · Wikipedia
मल्हारराव होलकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़रवरी 2021
thumb|225px|मल्हारराव होलकर
मल्हारराव होलकर (16 मार्च 1693 – 20 मई 1766) मराठा साम्राज्य के एक सामन्त थे जो मालवा के प्रथम मराठा सूबेदार थे। वह होलकर राजवंश के प्रथम राजकुमार थे जिसने इन्दौर पर शासन किया। मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम अग्रणी है। मल्हारराव होलकर की चार पत्नियां थीं उनकी पत्नियों और संतानों के नाम इस प्रकार हैं-:
१ गौतमाबाई होलकर - गौतमाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की पहली पत्नी थीं इनका विवाह मल्हारराव होलकर से अल्पायु में हो गया था। मल्हारराव होलकर और गौतमाबाई के बेटे का नाम खंडेराव होलकर था । जिसका विवाह अहिल्याबाई से हुआ था। भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण खंडेराव होलकर को उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।
२ द्वारकाबाई होलकर - द्वारकाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की दूसरी पत्नी थीं । द्वारकाबाई और मल्हारराव होलकर की एक बेटी थी। जिसका नाम सीताबाई था । द्वारकाबाई मल्हारराव होलकर के बाद अपने दामाद को राजा बनते हुए देखना चाहती थीं।
३ बाणाबाई होलकर - बाणाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की तीसरी पत्नी थीं।
४ हलकोबाई होलकर - हलकोबाई होलकर मल्हारराव होलकर की चौथी और आखरी पत्नी थीं।
इन्हें भी देखें
होलकर राजवंश
मराठा साम्राज्य
श्रेणी:भारत के राजा
श्रेणी:होल्कर परिवार
श्रेणी:1693 में जन्मे लोग
श्रेणी:१७६६ में निधन