411 REFERENCE · Wikipedia
पिंकी विरानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिंकी विरानी 1959 01 30 y बॉम्बे, भारत पत्रकार और लेखक शंकर अय्यर
पिंकी विरानी (जन्म 30 जनवरी 1959) भारतीय लेखिका, पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखिका हैं। वो वन्स वाज़ बॉम्बे, अरुणाज़ स्टोरी, बिटर चॉकलेटः चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज इन इंडिया (जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता) और डीफ हैवन की लेखिका हैं।Once was Bombay https://archive.org/details/oncewasbombay0000pink Virani, Pinki, 1959- Penguin 2001 0-14-028791-4 New Delhi 49350714https://www.thehindu.com/news/national/theatre-tribute-to-aruna-shanbaug/article7500017.ece Theatre tribute to Aruna Shanbaug Srinivasan Madhumita 2015-08-05 द हिन्दू 2020-01-30 en-IN 0971-751Xhttp://www.hindu.com/mag/2009/07/19/stories/2009071950040200.htm As we see ourselves आर॰ कृतिका 19 जुलाई 2009 द हिन्दू 17 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20110629052333/http://www.hindu.com/mag/2009/07/19/stories/2009071950040200.htm 29 जून 2011 उनकी पांचवीं पुस्तक का नाम पॉलिटिक्स ऑफ द वोम्ब-द पेरिल्स ऑफ आईवीएफ, सरोगेसी एंड मॉडिफाइड बेबीज है।http://www.dailypioneer.com/sunday-edition/sunday-pioneer/special/the-egg-commerce.html The Egg Commerce 25 सितम्बर 2016 डैली पायनियर
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
विरानी का जन्म 30 जनवरी 1959 को मुम्बई में गुजराती मुस्लिम माता-पिता के घर हुआ था। उनके पिता एक दुकान चलाते थे और उनकी माँ एक शिक्षिका थीं। उन्होंने मुम्बई, पुणे और मसूरी में विद्यालयी शिक्षा पूर्ण की। वो आगा खान फाउंडेशन छात्रवृत्ति पर पत्रकारिता में परास्नातक के लिए अध्ययन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गईं। उन्होंने द संडे टाइम्स में शुरूआती प्रशिक्षण (इंटरशीप) लिया। द संडे टाइम्स में काम करते हुये उन्होंने ब्रिटेन में रंगभेद से सम्बंधित दंगों पर बड़े पैमाने पर रिपोर्ट की।
कैरियर
उन्होंने 18 साल की उम्र में टाइपिस्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। जब वो अपनी छात्रवृत्ति के बाद भारत लौटी, तो उन्होंने एक रिपोर्टर के रूप में काम किया और भारत में सायंकालीन समाचार पत्र की पहली महिला संपादक बनीं।https://www.harpercollins.com/blogs/authors/pinki-virani-0005540 Pinki Virani HarperCollins 2022-05-25 en अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित करने के बाद वो दैनिक पत्रकारिता से हट गईं।
विरानी पाँच पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी पुस्तक अरुणाज़ स्टोरी एक नर्स की कहानी को बताती है जिसमें नर्स बलात्कार का शिकार होता है और इसके परिणास्वरूप वो कोमा में चली गई। इस पुस्तक की कहानी पर आधारीत 52 मिनट का एक वृत्तचित्र पीएसबीटी द्वारा निर्मित किया गया। इस वृत्तचित्र का शीर्षक पैसिव एथेनसिया: कहानी करुणा की था। रंगमंच निर्देशक अरविंद गौर ने इसे नाटक अरुणा की कहानी के रूप में लिखा और निर्देशित किया। इस नाटक में लुशिन दुबे द्वारा अभिनय किया गया।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/theatre/Aruna-Shanbaugs-story-retold-on-stage/articleshow/49283079.cms Aruna Shanbaug's story retold on stage Pratyush Patra द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 2018-12-04 दिल्लीhttps://www.freepressjournal.in/featured-blog/arunas-story-she-was-no-less-a-martyr-who-sparked-progressive-change/1379917 Aruna's Story: She was no less a martyr who sparked progressive change शिखा जैन 21 अक्टूबर 2018 2018-12-04 उनकी रचना बिटर चॉकलेट भारत में बाल यौन शोषण के बारे में है। इस पुस्तक पर आधारित एक एकल नाटक अरविंद गौर द्वारा लिखित-निर्देशित और लुशिन दुबे द्वारा प्रस्तुत किया गया था।http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=72677 Nobody's Child Drama critic 2004-01-07 द इंडियन एक्सप्रेस 2010-08-29 https://web.archive.org/web/20040929061849/http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=72677 29 सितम्बर 2004http://www.hindu.com/mp/2005/04/11/stories/2005041100650200.htm An unspoken bitter truth Drama critic 11 अप्रैल 2005 द हिन्दू 2008-12-24 https://web.archive.org/web/20121103163028/http://www.hindu.com/mp/2005/04/11/stories/2005041100650200.htm 3 नवम्बर 2012 चेन्नईhttp://www.hindu.com/mag/2004/09/12/stories/2004091200140500.htm It happens here too शालिनी उमाचंद्रन 12 सितम्बर 2004 द हिन्दू 2013-07-13 https://web.archive.org/web/20040930060233/http://www.hindu.com/mag/2004/09/12/stories/2004091200140500.htm 30 सितम्बर 2004 चेन्नई वन्स वाज़ बॉम्बे समाजशास्त्र की एक पुस्तक है। डीफ स्वर्ग, उनकी पहली काल्पनिक रचना है। एक आधुनिक देश के नव-फासीवाद की तरफ अग्रसर होने के खतरे की चेतावनी देने वाले रूप और शैली के साथ प्रयोग इस पुस्तक में लिखे गए हैं। इन पॉलिटिक्स ऑफ द वम्ब-द पेरिल्स ऑफ आईवीएफ, सरोगेसी एंड मॉडिफाइड बेबीज़ (2016) में विरानी ने आक्रामक रूप से दोहराए जाने वाले चक्रों में महिलाओं पर उपयोग किए जाने पर आईवीएफ और सहायक प्रजनन के अन्य रूपों की आलोचना की और वाणिज्यिक सरोगेसी और तीसरे पक्ष की सहायता से प्रजनन के अन्य स्वरूपों पर दुनिया भर में प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।http://www.firstpost.com/living/pinki-virani-on-commercial-surrogacy-worst-kind-of-patriarchy-posturing-as-pro-woman-choice-2999272.html Pinki Virani on commercial surrogacy: 'Worst kind of patriarchy posturing as pro-woman choice' 11 सितम्बर 2016 फर्स्टपोस्ट 11 सितम्बर 2016
अरुणा शानबाग मामला
सन 2009 में पिंकी विरानी ने 27 नवम्बर 1973 को मुम्बई के केईएम अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स अरुणा शानबाग की ओर से भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। अरुणा शानबाग जब अस्पताल में नर्स थीं तब एक सफाईकर्मी द्वारा उनका यौन उत्पीड़न किया गया था।http://news.bbc.co.uk/2/hi/8417549.stm India court admits plea to end life of rape victim 17 दिसम्बर 2009 बीबीसी न्यूज़, दिल्ली हमले के दौरान सफाईकर्मी ने शानबाग को एक जंजीर से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया और ऑक्सीजन की कमी ने उसे वर्धी (vegetative) अवस्था में छोड़ दिया। घटना के बाद उसका केईएम अस्पताल में इलाज किया गया और सन् 2015 में निमोनिया से मृत्यु हो गई। उन्हें 42 वर्षों तक एक फीडिंग ट्यूब द्वारा जीवित रखा गया।https://www.bbc.com/news/world-asia-india-32776897 Aruna Shanbaug: Brain-damaged India nurse dies 42 years after rape 18 मई 2015 बीबीसी न्यूज़ 11 सितम्बर 2016 विरानी की सन् 2009 की याचिका में, उन्होंने तर्क दिया कि "अरुणा का निरंतर अस्तित्व गरिमा के साथ जीने के उनके अधिकार का उल्लंघन है।" सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च 2011 को अपना फैसला सुनाया।http://www.indianexpress.com/news/after-36-yrs-of-immobility-a-fresh-hope-of/555048/ After 36 yrs of immobility, a fresh hope of death 17 दिसम्बर 2009 इंडियन एक्सप्रेस 7 मार्च 2011 न्यायालय ने अरुणा से जीवन रक्षा प्रणाली हटाने की याचिका को खारिज कर दिया, लेकिन इसके परिणामस्वरूप भारत में इच्छामृत्यु को वैध बनाने वाले व्यापक दिशानिर्देशों जारी किये गये। सर्वोच्च न्यायालय ने विरानी को शानबाग की "निकटतम सम्बंधी" के रूप में मान्यता देने से भी इनकार कर दिया, जिसका वर्णन विरानी ने याचिका दायर करने के लिए किया था।http://www.supremecourtofindia.nic.in/outtoday/wr1152009.pdf Supreme Court decision on Aruna Ramachandra Shanbaug versus Union of India भारत का सर्वोच्चय न्यायालय https://web.archive.org/web/20170110142938/http://www.supremecourtofindia.nic.in/outtoday/wr1152009.pdf 10 जनवरी 2017 11 सितम्बर 2016
निजी जीवन
उन्होंने शंकर अय्यर से शादी की है, जो एक पत्रकार और एक्सीडेंटल इंडिया के लेखक हैं।http://www.tribuneindia.com/2009/20090801/saturday/above.htm Virani saga 1 अगस्त 2009 द ट्रिब्यून
ग्रंथ सूची
अरुणाज़ स्टोरी: द ट्रू अकाउंट ऑफ़ ए रेप एंड इट्स आफटरमैथ (शब्दशः अनुवाद: अरुणा की कहानीः एक बलात्कार और उसके बाद के वास्तविक विवरण) वाइकिंग, 1998।
बिटर चॉकलेटः चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज़ इन इंडिया, पेंगुइन बुक्स, 2000
Once was Bombay https://archive.org/details/alf.1843.954.792.305.2.vir Viking 1999 0-670-88869-9 en एकसमय बॉम्बे
डीफ़ स्वर्ग, हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया, 2009. 81-7223-849-5ISBN 81-7223-849-5.
पॉलिटिक्स ऑफ़ वॉम्ब—द पेरिल्स ऑफ़ ईवीएफ, सरोगेसी एंड मोडिफाइड बैबीज, पेंगुइन रैंडम हाउस, 2016। 978-0670088720, आईएसबीएन 978-0670088720
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
एसएडब्ल्यूएनईटी जीवनी
श्रेणी:20वीं सदी के भारतीय पत्रकार
श्रेणी:गुजराती लोग
श्रेणी:21वीं सदी के भारतीय मुसलमान
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1959 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय महिला पत्रकार