411 REFERENCE · Wikipedia
नेग्रिटो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेग्रिटो right|300px| ? India भारत (अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह)
Malaysia मलेशिया(प्रायद्वीपीय मलेशिया)
Philippines फ़िलिपीन्ज़(लूज़ोन, पलावन, पनाय, नेग्रोस, मिन्दनाओ)
Thailand थाईलैण्ड(दक्षिणी थाईलैण्ड) सर्वात्मवाद, पारम्परिक धर्म
नेग्रिटो (Negrito) कई मानवी जातियों का समूह है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के दूर-दराज़ क्षेत्रों में बसते हैं। इन समूहों में भारत के अण्डमान द्वीपों के अण्डमानी लोग, मलेशिया के सेमांग लोग, थाईलैण्ड के मनीक लोग और फ़िलिपीन्ज़ के आती लोग और ३० अन्य जातियाँ शामिल हैं। रंगरूप में दक्षिणपूर्वी एशिया के नेग्रिटो और मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जातियाँ कुछ हद तक एक-दूसरे जैसी दिखती हैं लेकिन आनुवांशिक (जेनेटिक) दृष्टि से नेग्रीटो अपनी पड़ोसी अन्य दक्षिणपूर्वी एशियाई जातियों से सम्बन्धित हैं।Evans, Ivor Hugh Norman. The Negritos of Malaya. Cambridge [Eng.]: University Press, 1937.Garvan, John M., and Hermann Hochegger. The Negritos of the Philippines. Wiener Beitrage zur Kulturgeschichte und Linguistik, Bd. 14. Horn: F. Berger, 1964.Schebesta, P., & Schütze, F. (1970). The Negritos of Asia. Human relations area files, 1-2. New Haven, Conn: Human Relations Area Files.
नामोत्पत्ति
"नेग्रिटो" शब्द मूल रूप से स्पेनी भाषा से उत्पन्न हुआ है। इस भाषा में "नेग्रो" का अर्थ "काला" (रंग) है। साथ ही "-इतो" (पुल्लिंग) या "-इता" (स्त्रीलिंग) किसी भी चीज़ के नाम के बाद लगाने से उसका अर्थ "छोटा" कर देता है, मसलन "बोला" का अर्थ "गेंद" और "बोलिता" का अर्थ "कंचा या छोटा छर्रा" होता है। "नेग्रितो" का अर्थ "छोटे कद का कृष्ण-वर्णीय व्यक्ति" होता है। Manickham, Sandra Khor (2009). "Africans in Asia: The Discourse of 'Negritos' in Early Nineteenth-century Southeast Asia". In Hägerdal, Hans. Responding to the West: Essays on Colonial Domination and Asian Agency. Amsterdam University Press. pp. 69–79. ISBN 978-90-8964-093-2.
इन्हें भी देखें
अण्डमानी लोग
मनीक लोग
सन्दर्भ
*
श्रेणी:मलेशिया की मानव जातियाँ
श्रेणी:भारत की मानव जातियाँ
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ की मानव जातियाँ
श्रेणी:थाईलैण्ड की मानव जातियाँ