Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कप्तान (क्रिकेट)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|भारतीय क्रिकेट कप्तान क्रिकेट टीम का कप्तान एक मुखिया होता है जिसके पास एक सामान्य खिलाड़ी से अधिक दायित्व और जिम्मेदारियाँ होती हैं। अन्य खेलों की तरह, कप्तान सामान्यतः एक अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ी जिसका संवाद कौशल अच्छा होता है और वो टीम का एक स्थाई सदस्य होता है। खेल की प्रथम पारी का आरम्भ करने से पूर्व टॉस करते हैं। खेल के दौरान कप्तान ही यह निर्धारित करता है कि बल्लेबाजी क्रम क्या होगा और किस ओवर की कौनसी गेंद किस खिलाड़ी द्वारा फ़ेंकी जायेगी तथा कौनसा खिलाड़ी किस जगह क्षेत्ररक्षण करेगा। कप्तानी जिम्मेदारियां खेल के दौरान टॉसखेल के दौरान मेजबान कप्तान टॉस के लिए सिक्का उछालता है और मेहमान कप्तान शीर्ष अथवा पुँछ में से एक का चुनाव करता है। जिस कप्तान की जीत होती है वह बल्लेबाजी अथवा क्षेत्ररक्षण में से एक को चुनता है। क्षेत्ररक्षण स्थितिमैदान में किस खिलाड़ी को किस स्थान पर क्षेत्ररक्षण करना है यह गेंदबाज अथवा अन्य किसी वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ चर्चा के पश्चात निर्णय लेना। पावरप्लेएक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के खेल के दौरान लिए जाने वाले पावरप्ले के नियमों में ७ जुलाई २००५ को कुछ संशोधन किए गये जिनके अनुसार पावर प्ले ओवरों की संख्या १५ से २० कर दी गई। इसमें से प्रथम पावरप्ले पहले १० ओवर का होता है और उसके बाद वाले दो पावर प्ले ५-५ ओवर के होते हैं। ये दोनों पावरप्ले खेल के दौरान किस ओवर से आरम्भ करने हैं यह कप्तान निर्धारित करता है। गेंदबाजीयह निर्णय भी कप्तान द्वारा ही लिया जाता है कि कौनसा गेंदबाज कब गेंदबाजी करेगा। बल्लेबाजी क्रमजब टीम बल्लेबाजी कर रही होती है तो कप्तान ही निर्धारित करता है कि बल्लेबाजी क्रम क्या होगा। पारी निर्णयकप्तान किसी भी समय पारी समाप्ति की घोषणा कर सकता है। फॉलो-ऑनदो पारी वाले खेल में यदि यह स्थिति आती है तो कप्तान ही यह निर्धारित करता है कि फॉलो-ऑन देना है अथवा नहीं। विविध यदि सामने वाली टीम का कोई खिलाड़ी घायल है तो बल्लेबाजी के दौरान वह रनर (रन लेने के लिए अन्य खिलाड़ी) ले सकता है अथवा नहीं। सामान्यतः यह अनुमति मिल जाती है यदि बल्लेबाज को खेल के दौरान चोट लगी हो। अन्य कर्तव्य इसके अलावा भी कप्तान की कई जिम्मेदारियां होती हैं। उप कप्तान उप कप्तान, कप्तान का सहायक भी हो सकता है। यह उस समय महत्वपूर्ण होता है जब किसी चोट अथवा अस्वस्था अथवा अन्य किसी कारण से गेंदबाजी के दौरान कप्तान को मजबूरन मैदान छोड़ना पड़ता है।तो उसकी जगह उप कप्तान खेलता है ! वर्तमान कप्तान पूर्ण आयसीसी सदस्य देशकप्तानउप कप्तानENG बेन स्टोक्स (टेस्ट) , जॉस बटलर (एकदिवसीय एवं टी20)AUS पैट कमिंस (टेस्ट & एकदिवसीय)ZIMब्रेंडन टेलरहैमिल्टन मसाकद्ज़ादक्षिण अफ़्रीकाग्रैम स्मिथ (टेस्ट), एबी डी डीविलियर्स (एकदिवसीय), फैफ डु प्लेसिस (टी20) एबी डी डीविलियर्स (टेस्ट), फैफ डु प्लेसिस (एकदिवसीय), हाशिम अमला (टी20)NZL बै्रंडन मैक्कुलमकेन विलियमसनPAKमिस्बाह उल हक (एकदिवसीय & टेस्ट), मोहम्मद हफ़ीज़ (टी20) मोहम्मद हफ़ीज़ (टेस्ट & एकदिवसीय), शोएब मलिक (टी20)BANमुशफिकर रहीममहमुदुल्लाहIND रोहित शर्माअजिंक्य रहाणे (टेस्ट) , हार्दिक पंड्या (एकदिवसीय &टी20) WINडैरन सैम्मी (टेस्ट & टी20) & ड्वेन ब्रेवो (एकदिवसीय)दिनेश रामदीन (टेस्ट) & ड्वेन ब्रेवो (टी20)SRIएंजेलो मैथ्यूज (टेस्ट & एकदिवसीय), दिनेश चांदीमल (टी20)दिनेश चांदीमल (टेस्ट & एकदिवसीय), लसिथ मलिंगा (टी20) सहयोगी सदस्य सन्दर्भ श्रेणी:क्रिकेट