Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इस्ला देल पेस्कादो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|दूर से यह भूमि का टुकड़ा मछली जैसा दिखता है इस्ला देल पेस्कादो (स्पेनी: Isla del Pescado), जो इस्ला दे लोस पेस्कादोरेस (स्पेनी: Isla de los Pescadores) और कुहिरी (स्पेनी: Cujiri) के नामों से भी जाना जाता है, एक पहाड़ी भूमि का टुकड़ा है जो दक्षिण अमेरिका के बोलिविया देश में सालार दे उयुनी नामक नमक के मैदान के बीच में स्थित है। प्रागैतिहासिक काल में, जब यह मैदान एक झील हुआ करती थी, इस्ला देल पेस्कादो उस झील में एक द्वीप था। प्रशासनिक रूप से यह बोलिविया के पोतोसी विभाग में स्थित है।Bolivia: The Bradt Travel Guide, David Atkinson, pp. 175, Bradt Travel Guides, 2007, ISBN 9781841621654, ... From the salt hotel it's 80km across the flats to Isla Incahuasi, also known as Isla de Pescadores, located 200km from the Chilean border's immigration post ... इस मैदान में ऐसे और भी द्वीप हैं, मसलन पास का इस्ला इन्काउआसी। नामोत्पत्ति 'इस्ला' का अर्थ स्पेनी भाषा में 'द्वीप' होता है और 'पेस्कादो' का मतलब 'मछली' है। यह द्वीप दूर से मछली की आकृति प्रस्तुत करता है जिस वजह से इसका नाम पड़ा है।Viva Travel Guides Bolivia, Karen Hartburn, pp. 266, Viva Publishing Network, 2010, ISBN 9780979126499, ... Isla Incahuasi is often known as Isla de Pescado, or 'Fish Island' ... इन्हें भी देखें सालार दे उयुनी इस्ला इन्काउआसी सन्दर्भ 2 श्रेणी:पोतोसी विभाग