Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एल्जीसिराज सम्मेलन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सन १९०६ का एल्जीसिराज सम्मेलन (Algeciras Conference) स्पेन के एल्जीसिराज नगर में 16 जनवरी से 7 अप्रैल तक चला। इस अनतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य १९०५ के मोरक्को संकट का समाधान निकालना था। तीन महीने के वाद-विवाद के उपरांत एल्जीसिराज अधिनियम बना जिसके द्वारा निम्न बातें निश्चित हुई - (1) मोरक्को को स्वतंत्र राज्य स्वीकार करना। (2) मोरक्को के सुल्तान को स्वतंत्र घोषित किया गया। (3) समस्त विदेशी राज्यों को व्यापार करने के समान अधिकार प्रदान किए गए। (4) एक अन्तर्राष्ट्रीय बैंक की व्यवस्था की गई। (5) फ्रांस और स्पेन को मोरक्को की सुरक्षा के लिये पुलिस-व्यवस्था स्थापित करने का अधिकार प्राप्त हो गया।