411 REFERENCE · Wikipedia
नेपाल सरकार का तख्तापलट २०२५
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेपाल सरकार का तख्तापलट २०२५ में नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और बड़े पैमाने पर युवा प्रदर्शनों के कारण एक उल्लेखनीय तख्तापलट हुआ। इस तख्तापलट की प्रारम्भ नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से हुईभंडारी नेपाल से खगेंद्र कौशल वैभव पलनीटकर / दिल्ली से पूनम राय आशीष तिवारी देवांशु नेपाल के विरोध-प्रदर्शन में 19 की मौत, गृहमंत्री का इस्तीफा: काठमांडू में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश; सोशल मीडिया बैन से नाराज युवा Dainik Bhaskar 8 September 2025 https://www.bhaskar.com/international/news/nepal-corruption-kathmandu-protest-situation-photos-video-update-135868558.html hi 15 September 2025, जो जल्द ही व्यापक भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और खराब प्रशासन के खिलाफ एक बड़ी जनआंदोलन में बदल गया।नेपाल में तख्तापलट के 6 दिन 12 ग्राफिक्स में: Gen-Z आंदोलन में संसद जली, प्रधानमंत्री भागे, पूर्व PM पिटे; पहली बार महिला PM बनी Dainik Bhaskar 13 September 2025 https://www.bhaskar.com/international/news/know-about-the-coup-in-nepal-through-9-graphics-135908606.html hi 14 September 2025
पृष्ठभूमि
यह संकट कई वर्षों से चले आ रहे सामाजिक-आर्थिक असंतोष का परिणाम था। नेपाल में युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर लंबे समय से गुस्सा था। इसके अतिरिक्त, सत्ताधारी राजनीतिक अभिजात वर्ग के सदस्यों के बच्चों ("नेपो किड्स") द्वारा सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले अत्यधिक धन-वैभव ने भी लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया था। इन सभी अंतर्निहित मुद्दों के कारण जनता में व्याप्त असंतोष, सरकार द्वारा ४ सितंबर २०२५ को २६ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंधनेपाल ने 26 अपंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया adda247 5 September 2025 https://hindicurrentaffairs.adda247.com/nepal-bans-26-unregistered-social-media-platforms/ 14 September 2025 लगाने के निर्णय के बाद एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आया, जिसने इस राजनीतिक संकट को जन्म दिया।
घटनाक्रम
९ सितंबर २०२५ को हजारों विरोध प्रदर्शनकारियों, जिनमें अधिकतर जनरेशन Z के युवा थे, सुदन गुरुंग के नेतृत्व में नेपाल की राजधानी काठमांडू में संघीय संसद भवन पर हमला किया।Nepal crisis: How social media ban protest turned into a Gen Z revolution The Times of India 11 September 2025 https://timesofindia.indiatimes.com/world/south-asia/nepal-crisis-how-social-media-ban-protest-turned-into-a-gen-z-revolution-the-story-so-far/articleshow/123833269.cms 14 September 2025 पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में १९ से अधिक लोग मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया, सरकारी इमारतों और राजनीतिक नेताओं के आवासों पर भी हमला किया गया। इस दौरान कई पूर्व प्रधानमंत्री के घर जलाए गए।नेपाल में हिंसा का दूसरा दिन... राष्ट्रपति आवास पर हमला, मंत्री के घर के बाहर उड़ाए नोट AajTak 9 September 2025 https://www.aajtak.in/world/video/nepal-violence-second-day-attack-on-presidents-residence-ministers-ytvd-2328969-2025-09-09 hi 14 September 2025
सरकार ने बाद में सोशल मीडिया प्रतिबंध वापस ले लिया, लेकिन आंदोलन ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक उत्तरदेही की माँग को बढ़ावा दिया। इन घटनाओं के दबाव में नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली ने ९ सितंबर २०२५ को इस्तीफा दे दियालाइव एबीपी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, आर्मी चीफ ने कहा था ABP News 9 September 2025 https://www.abplive.com/news/world/kp-sharma-oli-resigns-as-prime-minister-nepal-gen-z-protest-3009643 hi 14 September 2025। इसके बाद कई मंत्रियों और सांसदों ने भी पद छोड़ दिया।
संक्रमणकालीन सरकार
१२ सितंबर २०२५ को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की, को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने देश में राजनीतिक स्थिरता वापस लाने और आगामी चुनावों की तैयारी का कार्य संभाला। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संसद को भंग कर दिया और अगले चुनावों की तिथि ५ मार्च २०२६ घोषित की।Mishra Yogendra सुशीला कार्की के PM बनते ही नेपाल में पहले दिन हो गया वह काम, जो एक साल से बांग्लादेश में नहीं कर पाए यूनुस News18 हिंदी 13 September 2025 https://hindi.news18.com/world/south-asia-nepal-election-date-declared-21-march-2026-sushila-karki-becomes-first-woman-prime-minister-bangladesh-yunus-ws-ln-9615714.html hi 14 September 2025 13 सितंबर 2025 https://web.archive.org/web/20250913011945/https://hindi.news18.com/world/south-asia-nepal-election-date-declared-21-march-2026-sushila-karki-becomes-first-woman-prime-minister-bangladesh-yunus-ws-ln-9615714.html dead
प्रभाव और परिणाम
इस तख्तापलट और विरोध प्रदर्शन ने नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य को बदल कर रख दिया। युवा पीढ़ी की भागीदारी और डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असर डाला। इस घटना ने दक्षिण एशिया की सुरक्षा और स्थिरता को भी प्रभावित किया, खासकर भारत और चीन के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस पर्वतीय देश में।
हालाँकी हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र संघHindi Bhaskar UN On Nepal Protest: UN ने किया नेपाल हिंसा का विरोध, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करने की कही बात दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) 9 September 2025 https://www.bhaskarhindi.com/international/un-opposes-nepal-case-un-statement-on-nepal-protest-antonio-guterres-on-nepal-protest-1184227 hi 14 September 2025 सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चिंता जाहिर की और संवाद के माध्यम से समाधान का आह्वान किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:तख़्तापलट
श्रेणी:नेपाल सरकार