Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिम्बाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|स्त्रासबूर्ग की वेधशाला सिम्बाद (अंग्रेज़ी: SIMBAD) हमारे सौर मंडल के बाहर पायी गयी खगोलीय वस्तुओं का एक कोष है। इसकी देख-रेख फ्रांस में स्थित "स्त्रासबूर्ग खगोलीय जानकारी केंद्र" (Centre de données astronomiques de Strasbourg) करता है। १४ जून २००७ तक इस कोष में ३८,२४,१९५ वस्तुएँ दर्ज थीं जिनके लिए १,१२,००,७९५ नाम भी दर्ज थे। इस केंद्र के योगदान को पहचानते हुए एक क्षुद्रग्रह का नाम इसके ऊपर "४६९२ सिम्बाद" रखा गया। सिम्बाद का पूरा रूप सिम्बाद (SIMBAD) का पूरा रूप "Set of Identifications, Measurements, and Bibliography for Astronomical Data" है, यानि "खगोलीय जानकारी के लिए पहचान, माप और सन्दर्भों का कोष"। इन्हें भी देखें खगोलशास्त्र श्रेणी:खगोलशास्त्रीय कोष श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना