Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बोदरवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बोदरवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक गाँव है। बोदरवार, गोरखपुर-कप्तानगंज रोड पर स्थित है। यह पहले चावल के व्यावसाय के लिए विश्वप्रसिद्ध था, लेकिन कालान्तर में यह व्यावसाय हो गया । यहाँ कभी बनारस के राजा का शासन चलता था। यहाँ राजा का दरबार लगता था, इसी कारण पहले ये ओ दरबार कहा जाता था कालान्तर में इसे 'बोदरवार' कहा जाने लगा। यहाँ बहुत बड़ा बाजार लगता है। यहाँ रेलवे लाइन भी गुजरती है और यहाँ एक रेलवे स्टेशन भी है। यहाँ चार राष्ट्रीयकृत बैंक तथा बीस से अधिक स्कूल मौजूद हैं। यहाँ 5 बड़ी चावल की मिलें हैं। बोदरवार के दक्षिण में प्राचीन मंदिर भगवान शिव (बगहावीर बाबा) के नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध है। सन्दर्भ श्रेणी:कुशीनगर ज़िले के गाँव