411 REFERENCE · Wikipedia
हाइनरिख़ हर्ट्ज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कार्ल्सरूह प्रौद्योगिकी संस्थान में हाइनरिख़ हर्ट्ज़ का स्मारक
हाइनरिख़ रूडॉल्फ़ हर्ट्ज़ (जर्मन: Heinrich Rudolf Hertz, जन्म: २२ फ़रवरी १८५७, देहांत: १ जनवरी १८९४) एक जर्मन भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने जेम्स क्लर्क माक्सवेल द्वारा खोजे गए प्रकाश के मूल विद्युतचुम्बकीय विकिरण (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) की तरंगों के सिद्धांत को और आगे विकसित किया। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने प्रयोगशाला में रेडियो की तरंगों को प्रसारित करने और पकड़ने के यंत्र बनाये। उनके इस महत्वपूर्ण काम के लिए रडियो की आवृत्ति (फ़्रीक्वॅन्सी) के माप का नाम "हर्ट्ज़" (Hertz) रखा गया जिसे छोटे रूप में "Hz" लिखा जाता है।
इन्हें भी देखें
जेम्स क्लर्क माक्सवेल
विद्युतचुम्बकीय विकिरण
श्रेणी:जर्मन वैज्ञानिक
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना