411 REFERENCE · Wikipedia
नेपाल का प्रशासनिक विभाजन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नेपाल एक छोटा देश है जो दक्षिण एशिया में भारत और चीन के बीच में स्थित है। यह देश पूरी तरह से स्थलरुद्ध है।
नया प्रणाली
२०१५ में जारी किया गया नये संविधान को ध्यान में रखते हुए १० मार्च २०१७ को नेपाल सरकार ने ७४४ स्थानीय शाषण प्रणाली को अपनाया। पुराने सभी नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समिति (जो संख्या में 3900 थें) को निरस्त करते हुए सिर्फ ७४४ नये नगरपालिकाओं और गांवो को मंजूरी दी। पुराने सभी ७५ जिला विकास समिति को भी नये ७५ जिला समन्वय समिति में तब्दील कर दिया। जिला समन्वय समिति के पास अब उतनी शक्ति भी नही रहेगी जितनी जिला विकास समिति के पास थी। इस नए संविधान के विरोध में अनाधिकारिक नाकाबंदी हुई।
नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;
+ नेपाल के प्रशासनिक विभाग देश ➡ प्रदेश ➡ जिला ➡ नगरपालिका ग्रामपालिका नेपाल प्रदेश जिला नगरपालिकायें ग्रामपालिका १ ७ ७७ २६३ ४८१
नेपाल के प्रदेश
नेपाल के प्रदेश
20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। नये संबिधान के अनुसूची 4 के अनुसार मौजूदा जिलों को एक साथ समूहों में गठित कर इन्हें परिभाषित किया गया है और दो ऐसे भी जिलें थे जिन्हें तोड़कर दो अलग-अलग राज्यों में गठित किया गया।
left|350px|thumb|नेपाल के प्रदेश
संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है।
नेपाल के प्रदेश
सं प्रदेश सं राजधानी क्षेत्र (किमी2) जनसंख्या 1कोशी प्रदेशविराटनगर 25,9054,534,9432मधेश प्रदेश जनकपुर 9,6615,404,1453बागमती प्रदेश हेटौड़ा20,3005,529,4524गण्डकी प्रदेश पोखरा21,5042,413,9075लुम्बिनी प्रदेश बुटवल 22,2884,891,0256कर्णाली प्रदेश बिरेन्द्रनगर27,9841,168,5157सुदूरपश्चिम प्रदेश गोदावरी19,5392,552,517
नेपाल के जिले
नेपाल के जिलें
२० सितम्बर २०१५ को जारी संविधान से पहले के अनुसार नेपाल में ७५ जिले हैं। २०१५ में संविधान जारी होने के बाद ७५ जिलों को ७ प्रदेशों में बांटा गया है। बंटवारे में ३ जिलों को दो-दो हिस्सों में तोड़कर प्रदेशों में शामिल करने की बात कही गई है, इस तरह नेपाल में ३ और नए जिले बनेंगे इस तरह नेपाल में कुल ७८ जिले हो जाएंगे।
नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले होंगे जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं।
+ क्रम प्रदेश / प्रान्त जिले१कोशी प्रदेश१४२मधेश प्रदेश८३बागमती प्रदेश१३४गण्डकी प्रदेश११५लुम्बिनी प्रदेश१३६कर्णाली प्रदेश१०७सुदूरपश्चिम प्रदेश९नेपाल७८
नेपाल के नगरपालिकायें
नेपाल के नगरपालिकायें
नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं।
नेपाल के ग्रामपालिकायें
ग्रामपालिका
सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना या राजश्व वाले मानदंड को प्राप्त नहीं कर सकने के कारण ऐसे क्षेत्रों को ग्रामपालिका के अधीन रखा गया है। नेपाल में ऐसे ४८१ क्षेत्र हैं जिन्हें ग्रामपालिका के तहत रखा गया है।
पुरानी प्रणाली
२०१५ से पहले तक प्रशासनिक तौर पर नेपाल ५ विकास क्षेत्रों, १४ अंचलों तथा ७५ जिलों और कई गाविस (गाँव विकास समिती), शहर और नगरपालिकाओं में विभाजित था।
नेपाल कुछ इस तरह से प्रशासनिक विभागों में विभाजित है;
+ नेपाल के पूर्व प्रशासनिक विभाग देश ➡ विकास क्षेत्र ➡ अंचल ➡ जिला ➡ नगरपालिका ग्राम विकास समिति नेपाल विकास क्षेत्र अंचल जिला नगरपालिकायें गाउँ विकास समिति १ ५ १४ ७५ ५८ ३९००
नेपाल के विकास क्षेत्र
नेपाल के विकास क्षेत्र
नेपाल को प्रशासनिक रूप से ५ विकास क्षेत्रों में बाँटा गया था।
+ नेपाल के विकास क्षेत्र sr. विकास क्षेत्र मुख्यालय क्षेत्रफल (km2.) जनसंख्या (2011) १पूर्वांचल विकास क्षेत्रधनकुटा 28,4565,811,555२मध्यांचल विकास क्षेत्र काठमांडु27,4109,656,985३पश्चिमांचल विकास क्षेत्र पोखरा29,3984,926,765४मध्य पश्चिमांचल विकास क्षेत्र बिरेन्द्रनगर42,3783,546,682५सुदूर पश्चिमांचल विकास क्षेत्र दिपायल19,5392,552,517नेपालकाठमांडु147,18126,494,504
नेपाल के अंचल
नेपाल के अंचल
नेपाल का एक विकास क्षेत्र कई अंचलों में बँटा होता था। कुल मिलाकर पुरा नेपाल 14 अंचलों में बँटा हुआ था।
300px
+ नेपाल के अंचल क्रम क्षेत्र अंचल मुख्यालय क्षेत्रफल (km2.) जनसंख्या (2011) 1पूर्वांचलमेचीइलाम 8,1961,422,1822 कोशी बिराटनगर9,6692,335,0473 सगरमाथा राजविराज10,5912,054,3264 मध्यमांचलजनकपुर अंचलाजलेश्वर9,6692,837,4815 बागमति अंचल काठमांडु 9,428, 3,843,5966 नारायणी अंचल बिरगंज8,313 2,975,9087 पश्चिमांचलगंडकी अंचलपोखरा12,2751,549,8578 लुम्बिनी अंचलबुटवल8,975 2,834,6129 धौलागिरी अंचलबाग्लुंग8,148542,29610 मध्य-पश्चिमांचलराप्ती अंचलतुलसीपुर10,4821,45620211 कर्नाली अंचल जुम्ला21,351388,71312 भेरी अंचल नेपालगंज 10,5451701,76713 सुदूर पश्चिमांचल सेती अंचलधनगढ़ी12,5501,575,00314 महाकाली अंचलमहेन्द्रनगर6,989977,514 नेपाल 14 अंचल काठमांडु 147,181 26,494,504
नेपाल के जिले
नेपाल के जिलें
नेपाल में २० सितम्बर २०१५ को संविधान जारी होने से पहले तक कुल मिलाकर ७५ जिले थें।
350px|thumb|नेपाल के जिले
नेपाल के नगरपालिकायें
नेपाल के सभी ७५ जिले नगरपालिकाओं और ग्राम विकास समितियों में बंटे होते थें। हर जिले में कम से कम एक नगरपालिका होता था। नए संविधान के आने के बाद नगरपालिकाओं की संख्या बढ़ गई। नगरपालिकायें ३ तरह के होते थें; महानगरपालिकाएँ, उपमहानगरपालिकाएँ और नगरपालिकायें।
नेपाल के ग्राम विकास समिति
गाउँ विकास समिति
ग्राम विकास समिति नेपाल के प्रशासन का सबसे निम्न निकाय था। नया संविधान आने से पहले तक नेपाल में ३,८०८ गांव विकास समितियाँ होती थीं।
प्राकृतिक विभाजन
नेपाल भौगोलिक रूप से या प्राकृतिक रूप से तीन भागों में विभाजित हैः
हिमालय
पहाड़
तराई
श्रेणी:नेपाल