Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मध्य रेलवे (भारत)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb मध्य रेल Indianrailwayzones-numbered.png 8- मध्य रेल Central Railway headquarters.jpg मध्य रेल का मुख्यालय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 1951 वर्तमान ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे, सिंधिया स्टेट रेलवे, धौलपुर रेलवे और अन्य मिश्रित मुंबई मध्य रेल, भारतीय रेल के १८ सबसे बड़े अंचलों में से एक अंचल है और इसका मुख्यालय मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पहले विक्टोरिया टर्मिनस) में स्थित है। इसके अंतर्गत भारत की पहली यात्री रेल लाइन भी आती है, जिसे १६ अप्रैल १८५३ को मुंबई से ठाणे के बीच चलाया गया था। इसे लघुरूप में मरे कहा जाता है। मध्य रेल के अंतर्गत महाराष्ट्र का अधिकांश, कर्नाटक का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और मध्य प्रदेश का दक्षिणी हिस्सा आता है। इस रेल अंचल का गठन ५ नवम्बर १९५१ को कई सरकारी स्वामित्व वाली रेलों को मिलाकर किया गया था, जिसमें ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे, पूर्व रियासत ग्वालियर की सिंधिया स्टेट रेलवे, निजाम स्टेट रेलवे और धौलपुर रेल शामिल थीं। पहले उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उत्तर प्रदेश का इलाका भी मध्य रेल अंचल के अंतर्गत आता था जिसके चलते यह क्षेत्र, रेलपथ की लंबाई और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा रेल अंचल बन गया था। अप्रैल २००३ में इन क्षेत्रों को मिलाकर एक नये रेल अंचल पश्चिम मध्य रेलवे का गठन किया गया। मंडल इसके अंतर्गत आने वाले मंडल हैं: मुंबई, भुसावल, पुणे, सोलापुर और नागपुर सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय रेलवे के ज़ोन श्रेणी:मध्य रेलवे