Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अपधर्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आपद्धर्म नवम्बर 2022 अपधर्म, पाषंड या विधर्म(अंग्रेज़ी-heresy) का अर्थ उस किसी भी विश्वास या सिद्धांत से है जो संस्थापित मान्यताओं या रीति-प्रथाओं से दृढ़तापूर्वक रूप से अलग है, विशेष रूप से एक चर्च या धार्मिक संगठन की स्वीकृत मान्यताओं से। इस शब्द का प्रयोग आम तौर पर महत्वपूर्ण धार्मिक शिक्षाओं के उल्लंघन के संदर्भ में किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग आम तौर पर स्वीकृत विचारों के विपरीत विचारों के लिए भी किया जाता है। 370 px|thumb|हेरेसिया और सर्प पर मानविकृत गॉस्पेल (सुसमाचार) की विजय, गुस्ताफ वासा चर्च , स्टॉकहोम, स्वीडन। बुर्चर्ड प्रीच द्वारा मूर्तिकला। इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से ईसाई धर्म, यहूदी धर्म और इस्लाम के संदर्भ में किया जाता है। कुछ ऐतिहासिक ईसाई, मुस्लिम और यहूदी समुदाय-संस्कृतियों में, अपधर्मी समझे जाने वाले विचारों को पोषित करने वालें को बहिष्कृत करने से लेकर मृत्युदंड तक दी गई है (और अभी भी कुछ मामलों ऐसे हैं।) पाषंड धर्मत्याग से अलग है, जो किसी के धर्म,उसके सिद्धांतों या उसके कारण का स्पष्ट त्याग है; यह ईशनिन्दा से भी भिन्न है , जो परमेश्वर या पवित्र वस्तुओं के विषय में एक अशुद्ध कथन बोलना या वैसे किसी कार्य को करना है।