411 REFERENCE · Wikipedia
प्रवीण कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2014
thumb|प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार (Praveen Kumar/, जन्म 2 अक्टूबर 1986) भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ है। वे दाहिने हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज रहे हैं। प्रवीण कुमार देश के चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं, जो गेंद को दोनों दिशाओं में बड़ी कुशलता से स्विंग कराने की क्षमता रखते थे। वे अच्छी बल्लेबाजी भी करते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम के लिए कुछ मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभाई है।
पदार्पण और संन्यास
प्रवीण कुमार ने पहला प्रथमश्रेणी मैच 2005 में खेला। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पहले ही सत्र में 41 विकेट लिए और साल के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर चुने गए। जल्दी ही उनका चयन भारतीय टीम में हो गया। हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत लंबा नहीं रहा। प्रवीण कुमार ने पहला इंटरनेशनल मैच 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला।
विश्व कप की उम्मीदों पर चोट
प्रवीण कुमार 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी हो सकते थे, लेकिन चोट के कारण ऐसा नहीं हो सका. जब विश्व कप के लिए टीम की घोषणा हुई तो प्रवीण कुमार उसमें शामिल थे. प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लग गई. इस कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. चोट का यह सिलसिला आगे भी जारी रहा. वे 2012 के बाद भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके. साल 2018 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया. अब वे बतौर कॉमेंटेटर सक्रिय हैं.
बाहरी कडियाँ
श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी