Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चुम्बकीय पृथक्करण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चुम्बकीय पृथक्करण (Magnetic separation) चुम्बक का उपयोग करके किसी मिश्रण में उपस्थित विभिन्न घटकों को अलग करने की एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के द्वारा अचुम्बकीय पदार्थों को चुम्बकीय पदार्थों से अलग किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में, किसी मिश्रण में दो अचुम्बकीय घटक हों, या दो चुम्बकीय घटक हों तो उनको इस प्रक्रिया द्वारा पृथक नहीं कर सकते। यह तकनीक कुछ खनिजों के लिए उपयोगी है जो लौह चुम्बकीय और अनुचुम्बकीय (पैरामैग्नेटिक) हैं जैसे लोहा, निकल, और कोबाल्ट युक्त खनिज। सोना, चांदी और एल्युमीनियम सहित अधिकांश धातुएँ अचुंबकीय हैं। चुंबकीय पदार्थों को अलग करने के लिए विविध प्रकार यांत्रिक साधनों का उपयोग किया जाता है। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == चुम्बकत्व