411 REFERENCE · Wikipedia
क्या मस्त है लाइफ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Kya Mast Hai Life 270px क्या मस्त है लाइफ Teen Sitcom नीचे देखें Buena Vista InternationalSOL आरिफ शेख लगभग २५ मिनट हिंदी "क्या मस्त है लाइफ" संगीथ हलदीपुर और वसुधा वर्मा द्वारा http://disney.in/DisneyChannel/supersites/kmhl डिज़्नी चैनल (भारत) २७ अप्रैल, 2009 ५ नवंबर, 2009 4 100
क्या मस्त है लाइफ, डिज्नी चैनल इंडिया के लिए बूएना विस्टा इंटरनेशनल (Buena Vista International) द्वारा निर्मित 2009 की एक टेलीविज़न श्रंखला थी।[1] ^ नवोदितों के साथ डिज्नी चैनल के नए शो https://web.archive.org/web/20110604013249/http://www.indiantelevision.com/headlines/y2k9/apr/apr27.php 4 जून 2011 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को परदे के पीछे के दृश्यों के विशेष पूर्वावलोकन प्रसारण बाद इसे 27 अप्रैल 2009 को प्रसारित किया गया था। 4 सत्र के एक लंबे समय तक चलने के बाद यह शो 5 नवम्बर, 2009 को समाप्त हुआ। यह शो पांच किशोर मित्र: रागिनी, ज़ीशान 'ज़ी', ज़ेनिया, वीर और रितु की जिंदगी पर केन्द्रित था। डिज्नी चैनल पर प्रसारित फ्रंचैसी शो जैसे कि हैना मोंटाना, कैम्प रॉक और हाई स्कूल म्यूज़िकल 1, 2 3 जैसी डिस्नी चैनल की मौलिक फिल्में; विज़ार्ड्स ऑफ़ वेवर्ली प्लेस, (Wizards of Waverly Place), लोकप्रिय पात्र जैक और कोडी के किरदारोंवाली सुइट लाइफ ऑन डेक, फिनेअस (Phineas) और फ़र्ब (ferb) तथा ब्रेक टाइम मस्ती टाइम जैसे स्थानीय निर्मित शो की कड़ी को ईस श्रेणीने आगे बढाया।[2] ^ डिज्नी चैनल द्वारा 27 अप्रैल को क्या मस्त है के लाइफ का प्रारंभ | Televisionpoint.com समाचार https://web.archive.org/web/20100105102916/http://www.televisionpoint.com/news2009/newsfullstory.php?id=1239025733 5 जनवरी 2010
India
प्रस्तावना
रागिनी जुनेजा उर्फ रैग्ज़, एक किशोर लड़की है, जो बॉलीवुड की सुपर स्टार "सुष्मिता जुनेजा" की बेटी है। जूनियर कॉलेज आर्ट कोर्स के अभ्यास लिए अपने नए कॉलेज, रेडफिल्ड अकेडेमी में आते ही उसकी मुलाकात बचपन से कभी ना जुदा होने वाले दोस्तों की टोलीः ज़ेनिया खान, ज़ीशान खान उर्फ़ ज़ी, वीर मेहरा और ऋतु शाह उर्फ़ बीबीबी (बिन बादल बरसात) से होती है। वह नहीं चाहती थी कि किसी को पता चले कि वह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री की बेटी है, इसलिए वह सबको झूठ कहती है कि उसकी माँ एक बालवाड़ी शिक्षिका है। शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित होने पर भी वह सबको यही बताती है कि वह अच्छी गायिका नहीं है। रागिनी सिर्फ पेरिस से खरीददारी करती है और "ला फेम्मे" (La femme) के डिजाइनर कपड़े पहनती है। जब तित्लिस नामक कुछ लोकप्रिय लड़कियों की टोली ला फेम्मे की पोशाक पहचान जाती है और उसे अपने समूह में शामिल होने के लिए कहती है, तब वह उन्हें एक काल्पनिक दर्जी हिमेश का नाम बताती है, जो कपडे सिलता है और रविवार को सूती कपड़े की सिलाई पर 30 प्रतिशत छूट देता है। रागिनी अपने अंगरक्षक श्री छोटू के बारे में भी झूठ बोलती है कि वह उसके पिता का ड्राइवर है। अंततः उसके दोस्तों को उसके सारें रहस्य जान जातें है और अब वे उस पर भरोसा नहीं कर सकते एसा सोचते हुए सदमे में आ जाते हैं। बाद में उनको एहसास होता है कि रागिनी एक सच्ची मित्र है और वे उसे खोना नहीं चाहते है।
निर्माण
वॉल्ट डिज्नी टेलीविजन इंटरनेशनल भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक, अन्टोनी विल्लेनेउवे के अनुसार, "आज के किशोर बुद्धिमान और विचित्र हैं। क्या मस्त है लाइफ, डिज्नी चैनल के उनको, उनके परिवार को, उनकी दुनिया को एक मनोरंजक, सुरक्षित और परिवारिक वातावरण में प्रतिबिंबित करने के दर्शन का अनुसरण करता है। चैनल ने SOL नामक निर्माणगृह को ईस श्रेणी बनाने का अधिकार दिया है।http://archives.indiainfoline.com/news/innernews.asp?storyId=98244&lmn=1&cat=18 IndiaInfoline Disney Channel launches tween show ‘Kya Mast Hai Life’ 2009-04-03 2009-09-05 जून 2020 InternetArchiveBot
SOL के प्रबंध निर्देशक, फाज़िला अल्लाना, कहा कि "हम डिस्नी चैनल जैसे प्रमुख किशोर और पारिवारिक टेलेविज़न चैनल के साथ अपने पहले काल्पनिक शो को बनाने के लिए उत्तेजित हैं। SOL अकाल्पनिक (नॉन-फिक्शन) प्रोग्रामिंग और टेलीविजन वृन्तांत में अपनी निपुणता के लिए प्रसिद्ध है। हम काल्पनिक शैली में भी, क्या मस्त है लाइफ द्वारा उसी प्रकार की सफलता प्राप्त करने की आशा करते हैं।"
कास्ट (भूमिका)
शहीर शेख, वीर मेहरा के किरदार में
नाज़नीन घानी, रागिनी जुनेजा के किरदार में
आशीष जुनेजा, ज़ीशान 'ज़ी' खान के किरदार में
श्वेता त्रिपाठी, ज़ेनिया खान के किरदार में
साना शेख, रितु शाह के किरदार में
मानिनी डे, सुष्मिता जुनेजा के किरदार में
प्रबल पंजाबी, जंगो के किरदार में
राजेश जैस, श्री बेबीश्वर के किरदार में
विशाखा दुगढ़, किमी के किरदार में
सुमना दास, रिया के किरदार में
अनामिका भल्ला, दिया के किरदार में
सोनाली सचदेवा, सुश्री सांद्रा डीसोजा के किरदार में
भुवनेश शेट्टी, श्री प्रियांशु मंडल के किरदार में
रोहित, आर्यन के किरदार में
इकबाल, डिस्को के किरदार में
मनमौजी, रामू काका के किरदार में
देवांश दोषी, परेश भाई के किरदार में
हितेन तेजवानी, श्री सिंघानिया के किरदार में
मिहिर मिश्रा, श्री मेहरा के किरदार में
दोष
1.जब रितु कहती है कि विपुल चाचा ने उसे 50 रुपये दिए तब नोट पर 50 की जगह 40 लिखा है।
2.रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में गड़बड़ के बाद, आप रागिनी कंधे पर चोट से लगा खून देख पाते है,
बाद में बेंच पर चोट का खून ज़ेनिया के कंधे पर कांच के टुकड़े के साथ देखने मिलता है और फिर उस के बाद बेबीश्वर के ऑफिस में चोट का निशान रागिनी के कलाई पर दिखता है।
3.जब ज़ी जोकर बनकर, पुराना जंगो को नया जंगो बनाने की कोशिश कर रहा है, तब उसकी विग का रंग हरा-गुलाबी था, पर बाद में वो पूरा हरा हो जाता है।
4.जब रागिनी अभी भी तित्लिस से लड़ रही होती है, जब वह, ज़ेनिया, रितु और तित्लिस एक दूसरे पर उग्र हो जाते हैं तब उसके चेहरे का रंग हल्का सुर्ख गुलाबी हो जाता है और बाद में जब वे सभी छेह बदमाशी से एक साथ में बैठते है, तब ज़ेनिया की आंख से एक आंसू की बूँद बह रही दिखाई देती है।
एपिसोड
सत्र एपिसोड अंक प्रथम प्रसारण दिनांक अंतिम प्रसारण दिनांक सत्र 1 24 अप्रैल 27, 2009 जुन 11, 2009 सत्र 2 32 जुन 29, 2009 अगस्त 20, 2009 सत्र 3 23 अगस्त 24, 2009 सितम्बर 30, 2009 सत्र 4 21 अक्टूबर 5, 2009 नवम्बर 5, 2009
सन्दर्भ
3
बाहरी कड़ियाँ
क्या मस्त है लाइफ टाइटल ट्रैक/गीत वीडियो
आधिकारिक डिज्नी चैनल- क्या मस्त है लाइफ की वेबसाइट
खेलो क्या मस्त है लाइफ की कि्वज़
श्रेणी:डिज्नी चैनल भारत कार्यक्रम
श्रेणी:किशोर नाटक
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन श्रृंखलायें
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन भाववाही धारावाहिक
श्रेणी:डिज़नी द्वारा टेलीविजन श्रेणीयां
श्रेणी:डिज्नी भारत