Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोविन्द सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोबिंद सागरGobind Sagar 300px बिलासपुर जिला 31 25 N 76 30 E region:IN_type:waterbody_source:GNS-enwiki inline,title जलाशय 44- 80 लाख क्यूसेक 49- 70 लाख क्यूसेक भारत 163.07 m on 7,501,775 acre.ft km3 3 on FAO गोविन्द सागर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मानव-निर्मित झील है। इसका नाम सिखों के दशम गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील सतलज नदी पर भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण बनी थी।यह झील भारत के नक्शे पर सर्वोच्च स्थान रखती है। झील पर्यटन आदि के साथ-साथ कृषि के लिए भी अनमोल सिद्ध हुई है। इस झील से एक बहुत बड़े भू-भाग को सिंचाई आदि की सुविधा मिलने लगी है। यहाँ का भू-भाग एक परी लोक में परिवर्तित-सा हो गया प्रतीत होता है। सतलुज नदी पर बने बाँध के छिद्रों से झरने के रूप में झरता स्वच्छ पानी नेत्रों को शीतलता प्रदान करता है। गोविन्द सागर झील से 20 कि.मी. की दूरी पर 'नैना देवी मंदिर' स्थित है तथा पहाड़ी पर स्थित 'आनंदपुर साहिब' नामक सिक्खों का पवित्र तीर्थ स्थान है। हिन्दू और सिक्ख दोनों ही इसे पवित्र मानते हैं। अगस्त के महिने में नैना देवी के मंदिर पर विशाल मेला लगता है। तब हज़ारों की संख्या में भक्त यहाँ दर्शन करने के लिए आते हैं। अब गोविंद सागर झील जैसी वहाँ चार बड़ी झीलें और भी बन चुकी हैं, जिनके विकास की परियोजना चल रही हैं। सन्दर्भ श्रेणी:भारत में जलाशय