411 REFERENCE · Wikipedia
दलनायक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दलनायक अथवा टीम लीडर अथवा दल का नेता उस व्यक्ति को कहते हैं जो किसी व्यक्तिगत समूह (दल) को मुख्य परिणाम या सामूहिक संरेखित परिणामों को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन, निर्देश, दिशा और नेतृत्व प्रदान करता है। टीम लीडर उन व्यक्तियों के समूह के लिए स्टीयरिंग व्हील (जिससे वाहनों की दिशा निर्धारित होती है) के रूप में कार्य करते हैं जो संगठन के लिए समान लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।
टीम लीडर अपने दल की मात्रात्मक और गुणात्मक उपलब्धियों की निगरानी करता है और प्रबंधक को परिणामों की सूचना है। दलनायक अक्सर अपने दल के भीतर एक सदस्य के रूप में काम करता है, अन्य सदस्यों के समान भूमिकाएँ निभाता है लेकिन अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ 'नेता' के रूप उच्च-स्तरीय प्रबंधन के विपरीत में एक अलग कार्य भूमिका निभाता है। उन्हें प्रबंधन की पंक्ति में भी आगे माना जा सकता है।Merritt Dr Timothy X. 2021-08-31 What is Team Leadership? – Part 1 https://www.timothyxmerritt.com/post/what-is-team-leadership-part-1 2022-02-03 डॉ॰ तिमोथी एक्स मेर्रित en 7 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211107024801/https://www.timothyxmerritt.com/post/what-is-team-leadership-part-1 dead एक दल के सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए दलनायक को अपने दल के लोगों को "साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करने" के लिए भी प्रेरित करना चाहिए।"Thompson, Leigh (2011). Making the team. Chapter 2 Performance and Productivity: Team Performance Criteria and Threats to Productivity." एक दलनायक वह व्यक्ति भी होता है जिसके पास लोगों के समूह के भीतर प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की क्षमता होती है। एक प्रभावी टीम तैयार करने के लिए टीम लीडर अपनी विशेषज्ञता, अपने साथियों, प्रभाव और/या रचनात्मकता का उपयोग करते हैं।https://www.jagran.com/lifestyle/miscellaneous-qualities-to-makes-you-a-good-team-leader-20435401.html एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए इन गुणों को अपनाना है जरूरी दैनिक जागरण प्रियंका सिंह 25 जून 2020
दलनेता और प्रबंधक
चूँकि दलनायक और प्रबंधक में शाब्दिक रूप से भ्रम हो सकता है लेकिन प्रबंधक मुख्यतः संस्था पर ध्यान केन्द्रीत करता है और सम्बंधित सदस्यों से कार्य पूर्ण करवाता है जबकि दलनायक एक कलाकार की तरह समस्याओं के प्रति अधिक रचनात्मक दृष्टिकोण रखता है। दलनायकों को उद्यमशील और दूरदर्शी सोच वाला भी कहा जा सकता है। https://hbr.org/2004/01/managers-and-leaders-are-they-different Managers and Leaders: Are They Different? Zaleznik Abraham 2004 Harvard Business Review टीम लीडर एक ऐसे समूह या टीम का प्रबंधन करते हैं जिसमें प्रबंधक की तुलना में कम लोग होते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:संगठन