411 REFERENCE · Wikipedia
गान्चे ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गान्चे ज़िला, जिसे घान्चे ज़िला और घान्छे ज़िला भी उच्चारित किया जाता है, पाकिस्तान के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र का एक ज़िला है। इसकी राजधानी खपलू है। गान्चे ज़िला गिलगित-बालतिस्तान का पूर्वतम ज़िला है और इसकी पूर्वी सीमा सियाचिन ग्लेशियर से लगती है। पाकिस्तानी सेना का ब्रिगेड मुख्यालय, गोमा, गान्चे जिले में स्थित है। सियाचिन ग्लेशियर से 20 मील पश्चिम में पाकिस्तान सेना का ग्यारी सेक्टर बटालियन मुख्यालय है।
== लोग व भाषा ==
गान्चे में तिब्बती मूल के बलती व लद्दाख़ी लोग रहते हैं। सांस्कृतिक रूप से यह भारत के लद्दाख़ क्षेत्र का भाग है, हालांकि यहाँ के अधिकतर लोग धार्मिक दृष्टि से मुस्लिम हैं। यहाँ अधिकतर बलती भाषा बोली जाती है जो लद्दाख़ी भाषा के क़रीब है और अक्सर तिब्बती भाषा की उपभाषा समझी जाती है।
== भूगोल ==
एक्चुअल ग्राउंड पोजिशन लाइन (AGPL), साल्तोरो रिज के पार, घान्चे जिले के पूर्वी भाग में स्थित है। संपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर सहित एजीपीएल का क्षेत्र पूर्व में वर्तमान में भारत द्वारा नियंत्रित है। गान्चे का मौसम बहुत सर्द है और सर्दियों में यहाँ का तापमान -२० °सेंटीग्रेड से भी नीचे चला जाता है। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित सभी क्षेत्रों में से यहाँ का तापमान सबसे कम है। श्योक नदी के किनारे विस्तृत खपलू वादी इस ज़िले का मुख्य आबादी-केंद्र है। खपलू से होते हुए मार्ग हुशे वादी को जाता है और वहाँ भी एक महत्वपूर्ण बस्ती है।
== इन्हें भी देखें ==
लद्दाख़
गिलगित ज़िला
गिलगित-बल्तिस्तान
== सन्दर्भ ==