411 REFERENCE · Wikipedia
ईलम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एलामहालतामतीsux 𒁹𒄬𒆷𒁶𒋾3200–539 ई.पू. Elam Map-en.svg d एलामी, सुसियाना ईरान
29 54 N 52 24 E source:fiwiki_type:country title,inline और इराक़ पूर्व-ईरानी 3200–539 ई.पू. आदिम-एलामी, काश्शी राजवंश हख़ामनी साम्राज्य फ़ारस की खाड़ी का कांस्ययुगीन मानचित्र। एलामी साम्राज्य नारंगी रंग में है।
एलाम (सुमेरी: ela 𒁹𒄬𒆷𒁶𒋾) दक्षिण-पश्चिमी फ़ारस (वर्तमान ईरान) की समृद्ध सभ्यता और एक प्राचीन साम्राज्य था, जो वर्तमान ईरान के ख़ूज़स्तान प्रांत में केन्द्रित था।Elam (GN) http://oracc.org/epsd2/cbd/sux/o0044139.html Oracc: The Open Richly Annotated Cuneiform Corpus इसका काल ल. 3200 से 539 ई.पू. रहा था।Elamtu [ELAM] (GN) http://oracc.museum.upenn.edu/ribo/babylon6/cbd/qpn-x-places/x00000040.html Oracc: The Open Richly Annotated Cuneiform Corpus 9 सितंबर 2023 26 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230326032013/http://oracc.museum.upenn.edu/ribo/babylon6/cbd/qpn-x-places/x00000040.html dead इस प्राचीन सभ्यता का वर्णन इसकी समकालीन सभ्यताओं जैसे मेसोपोटामिया के अश्शूरी तथा सुमेरी स्रोतों में मिलता है।Encyclopaedia Judaica, Volume 6 978-0028659343 283 Skolnik Fred Berenbaum Michael 2007
इतिहास
70px|thumb|एलामी भाषा मे हलतमतीDesset 2020aDesset 2020b
यह साम्राज्य न तो आर्य था और न ही सामी, इसकी भाषा को भी ग़ैर-समूह की भाषा माना गया है। छठी शताब्दी ई.पू. के मध्य में जब पहली बार फ़ारस की संपूर्ण सत्ता पर आर्य मूल के हख़ामनी साम्राज्य (जिसे फ़ारसी साम्राज्य भी कहते हैं) का शासन हुआ तो एलामी भाषा को भी राजकीय भाषा बनाया गया। बिसितुन के शिलालेख (480 ई.पू.) में इस भाषा में भी उत्कीर्ण लेख मिलते हैं।Hock Hans Heinrich Language History, Language Change, and Language Relationship: An Introduction to Historical and Comparative Linguistics 2009 2nd Mouton de Gruyter 978-3110214291 https://books.google.com/books?id=IsYkilw7Q-oC&q=Elam+earliest+writing&pg=PA69 69
एलाम सभ्यता का काल विभाजन
thumb|upright 1.2|एलाम सभ्यता का कालक्रम
एलाम सभ्यता के इतिहास का मुख्यतः चार भागों मे विभक्त किया गया हैं-
आद्य एलाम युग :- ल. 3200 से 2700 ई.पू.
पूर्व एलाम युग :- ल. 2700 से 1500 ई.पू.
मध्य एलाम युग :- ल. 1500 से 1100 ई.पू.
नव एलाम युग :- ल. 1100 से 539 ई.पू.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता से संबंध और व्यापार
सिंधु घाटी सभ्यता
कई पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि एलाम सभ्यता द्वारा अफ्रीका और एशिया के तटों पर समुद्री व्यापार कई सहस्राब्दी पहले शुरू हुआ था। सिंधु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया और एलाम शहरों के बीच व्यापार का अनुमान सिंधु कलाकृतियों की कई खोजों से लगाया जा सकता है, ख़ासकर सुसा की खुदाई में।McIntosh Jane The Ancient Indus Valley: New Perspectives 2008 ABC-CLIO 9781576079072 182–190 https://books.google.com/books?id=1AJO2A-CbccC&pg=PA189 शंख से बनी विभिन्न वस्तुएँ जो सिन्धु तट की विशेषता हैं, विशेष रूप से ट्रुबिनेला पाइरम और फ़ासिओलारिया ट्रैपेज़ियम, लगभग 2500–2000 ई.पू. के मेसोपोटामिया और सुसा के पुरातात्विक स्थलों में पाई गई हैं।Gensheimer T. R. The Role of shell in Mesopotamia : evidence for trade exchange with Oman and the Indus Valley Paléorient 1984 10 71–72 10.3406/paleo.1984.4350 https://www.persee.fr/doc/paleo_0153-9345_1984_num_10_1_4350 सिंधु के कारेलियन मोती खुदाई के दौरान सुसा में पाए गए थे।Guimet Musée Les Cités oubliées de l'Indus: Archéologie du Pakistan 2016 FeniXX réédition numérique 9782402052467 355 https://books.google.com/books?id=-HpYDwAAQBAJ&pg=PA355 fr विशेष रूप से, सफ़ेद रङ्ग में नक़्क़ाशीदार डिज़ाइन वाले कार्नेलियन मोती सम्भवतः सिन्धु घाटी से आयात किए गए थे, और हड़प्पावासियों द्वारा विकसित एसिड-नक़्क़ाशी की तक़नीक़ के अनुसार बनाए गए थे।Brotherhood of Kings: How International Relations Shaped the Ancient Near East 49 https://books.google.com/books?id=JTvRCwAAQBAJ&pg=PA49 Amanda H. Podany Oxford University Press 2012 978-0-19-971829-0
ऐसा प्रतीत होता है कि 1900 ई.पू. के पश्चात् सिन्धु घाटी सभ्यता के लुप्त होने के साथ ही व्यापार भी कम हो गया था।Reade Julian E. The Indus-Mesopotamia relationship reconsidered (Gs Elisabeth During Caspers) 2008 Archaeopress 978-1-4073-0312-3 16–17 https://www.academia.edu/28245304
प्राचीन भारत से संबंध
प्राचीन भारत
प्राचीन हिन्दू ग्रंथों में सुशा का वर्णन हैं, जिस नाम से इसकी (एलाम) राजधानी थी, यद्यपि यह वही प्रदेश रहा होगा यह सत्यापित नहीं हो पाया है। एक और मत के अनुसार राजा ययाति के वंश में उत्पन्न चक्रवर्ती राजा एलिन द्वारा यह सभ्यता बसाई गई थी, एलिन राजा दुष्यंत के पिता थे व चक्रवर्ती सम्राट भरत के पितामह थे।
किन्तु एक अन्य मत के अनुसार एलम राज्य का सम्बन्ध राजा एल से होना अधिक प्रासङ्गिक है। उनका नाम एल पुरूरवा भी है। जो इला के पुत्र थे व चन्द्रवंश के संस्थापको में एक थे।
इन्हें भी देखें
फ़ारस
फ़ारसी साम्राज्य
मीदि साम्राज्य
मित्तानी साम्राज्य
ईरान का इतिहास
प्राचीन भारत का इतिहास
प्राचीन मिस्र का इतिहास
मेसोपोटामिया का इतिहास
विश्व का इतिहास
सन्दर्भ
सन्दर्भ ग्रन्थ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मेसोपेटामिया का इतिहास
श्रेणी:फ़ारस का इतिहास
श्रेणी:ईरान का इतिहास
श्रेणी:सभ्यता
श्रेणी:विश्व का इतिहास