411 REFERENCE · Wikipedia
भद्रकाली मंदिर, कुपवाड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भद्रकाली मंदिर, कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर का एक प्रमुख हिन्दू मन्दिर है। उत्तरी कश्मीर के टिक्कर-कुपवाड़ा में स्थित पौराणिक काल के भद्रकाली मंदिर में 36 साल बाद मां भद्रकाली की मूर्ति दोबारा प्रतिष्ठापित की गई है। मार्च २०१८ को प्रथम नवरात्र पर यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सनातन परंपरा के अनुरूप मूर्ति को मूल स्थान पर प्रतिष्ठापित किया गया। यह मूर्ति जम्मू में थी। मां भद्रकाली की मूर्ति वर्ष 1981 में रहस्यमय परिस्थितियों में मंदिर से चोरी हो गई थी। दो साल बाद इसे बरामद कर लिया गया। आतंकवाद के दौर में कश्मीरी पंडितों के पलायन के साथ ही मंदिर वीरान हो गया। कश्मीरी पंडितों ने मूर्ति को मंदिर से हटाते हुए पंडित जगन्नाथ के संरक्षण में उनके घर में रखवा दिया था। वर्ष 1999 में मूर्ति को जम्मू ले जाया गया। तब से यह वहीं पर थी।https://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/srinagar-re-establishment-of-bhadrakali-idol-in-kupwara-shrinagar-17700470.html
सन्दर्भ
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में हिन्दू मंदिर