Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज्वारनदीमुख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|न्यू यॉर्क में एक ज्वारनदीमुख thumb|right|रियो दे ला प्लाता का ज्वारनदीमुख, जिसमें ज्वारनदीमुख में पानी में एकत्रित मलबा दिख रहा है जिसे समय-समय पर समुद्र से उठा ज्वारभाटा बाहर खींच ले जाता है। साधारण नदीमुखों में इस मलबे से नदीमुख कई धाराओं में फटकर त्रिकोण रूप धारण कर लेता है ज्वारनदीमुख या ज्वारनदमुख (Estuary, एस्चुएरी) सागर तट पर स्थित एक आधा-बंद खारे जल का समूह होता है जिसमें एक या एक से अधिक नदियाँ और झरने बहकर विलय होते हैं, और जो दूसरे अंत में खुले सागर से जुड़ा होता है।Pritchard, D. W. (1967). "What is an estuary: physical viewpoint". In Lauf, G. H. Estuaries. A.A.A.S. Publ. 83. Washington, DC. pp. 3–5. समय-समय पर ज्वारभाटा (टाइड) आकर इस से पानी व पानी में उपस्थित अन्य ढीला मलबा बाहर समुद्र में खींच लेता है।Wolanski, E. (2007). Estuarine Ecohydrology. Amsterdam: Elsevier. ISBN 978-0-444-53066-0. इस कारण से ज्वारनदीमुखों में साधारण नदीमुख (डेल्टा) की तरह मलबा एकत्रित नहीं होता, जो नदीतल पर जमा होने से उन्हें कई धाराओं में बिखरने को मजबूर कर देता है, जिससे कि उन धाराओं के बिखराव का आसानी से पहचाना जाने वाला त्रिकोण (डेल्टा) भौगोलिक रूप बन जाता है। उनके विपरीत ज्वारनदीमुख अक्सर एक ही लकीर में सागर में जल ले जाता है। ज्वारनदीमुख समुद्री और नदीय वातावरणों का मिश्रण होता है इसलिए इनमें ऐसे कई प्राणी व वनस्पति पनपते हैं जो और कहीं नहीं मिलते।McLusky, D. S.; Elliott, M. (2004). The Estuarine Ecosystem: Ecology, Threats and Management. New York: Oxford University Press. ISBN 0-19-852508-7.इसे ही हम मुहाना कहते हैं उदाहरण नर्मदा नदी का ज्वारनदीमुख ताप्ती नदी का ज्वारनदीमुख मैकैन्जी नदी का ज्वारनदीमुख ओडर नदी का ज्वारनदीमुख एल्ब नदी का ज्वारनदीमुख सीन नदी का ज्वारनदीमुख ओब नदी का ज्वारनदीमुख हडसन नदी का ज्वारनदीमुख साइन नदी का ज्वारनदीमुख गोदावरी नदी का ज्वारनदीमुख इन्हें भी देखें नदीमुख सन्दर्भ * श्रेणी:भूगणित श्रेणी:तटीय भूगोल श्रेणी:मत्स्योद्योग श्रेणी:सागरीय जल कृत स्थलाकृति श्रेणी:जलसमूह