411 REFERENCE · Wikipedia
नेवाडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|मानचित्र में स्थिति
नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वाँ सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वाँ सबसे अधिक आबादी वाला अमेरिकी राज्य है। नेवाडा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बंद जलसंभर (बन्द जलसम्भर)) के भीतर है। ग्रेट बेसिन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं।
नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवाडा 31 अक्टूबर 1864 को 36वाँ राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालाँकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया।
2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है।
सन्दर्भ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य