411 REFERENCE · Wikipedia
कुर्रम वादी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अफ़्ग़ानिस्तान के पकतिया प्रान्त से दक्षिण की तरफ़ सरहद पार स्थित कुर्रम वादी का नज़ारा
कुर्रम (पश्तो: ur كرمه, द कुर्रमा; अंग्रेज़ी: Kurram) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में अफ़्ग़ानिस्तान से लगी हुई एक सुन्दर वादी है। प्राचीनकाल में इसे वैदिक संस्कृत में ऋग्वेद में क्रुमू कहते थे।The Indo-Aryans of ancient South Asia: Language, material culture and ethnicity, George Erdösy, Walter de Gruyter, 1995, ISBN 978-3-11-014447-5, ... Svetya, Kubha = Kabul; Gomati = Gomal; Mehatnu, Krumu = Kurram ...South Asian studies, Issue 15, Max Mueller Bhavan (New Delhi, India), South Asia Institute (Südasien-Institut), University of Heidelberg (Universität Heidelberg), Delhi Branch, 1983, ... Kurram=Krumu (RV V. 53.9/X.75.6), Kabul=Kubha (ib.), Gomal = Gomati (V.61.9/ VIII.24.30/X.75.6), Swat = Suvastu (VIII.19.37). 25. Jhelum=Vitasta (X.75.5), Chenab=Asikni (Vn.20.25/ib.), Ravi-Parusni (V1I.18.8, 9/ib.) ... प्रशासनिक रूप से यह पाकिस्तान के संघ-शासित क़बीलाई क्षेत्र का एक विभाग है। कुर्रम वादी का नाम इसमें से गुज़रने वाली कुर्रम नदी से आया है और इसके उत्तर में बर्फ़ से ढके सफ़ेद कोह के पर्वत हैं। यहाँ पर रहने वाले लोग पश्तो बोलने वाले पठान हैं।
पश्चिमी कुर्रम वादी में तूरी पठान (ur توری, Turi) रहते हैं जो धर्म से ज़्यादातर शिया मुसलमान हैं, हालांकि वैसे पठान अधिकतर सुन्नी होते हैं। इस वजह से इनकी और कट्टरवादी तालिबान गुटों की नहीं बनती और आपसी झड़पें होती रहती हैं। तूरी पश्तूनों के बारे में कहा जाता है कि यह किसी ज़माने में तुर्की नसल के हुआ करते थे। लगभग ६०० साल पहले तूरियों पर सुन्नी-पंथी बंगश पश्तून क़बीले के अधिकार जमा लिया था लेकिन इनमें आपसी लड़ाईयाँ आज भी जारी हैं। वादी की पूर्वी तरफ़ सुन्नी पश्तून रहते हैं जो ज़ाज़ी (ur ځاځی), मंगल (ur منګل), पारस और बंगश क़बीलों के हैं।Addiction, Crime and Insurgency: The Transnational Threat of Afghan Opiumसितंबर 2021 InternetArchiveBot, United Nations, United Nations Publications, 2009, ISBN 978-92-1-130285-1, ... Kurram Agency borders Afghanistan's Nangarhar province in the north-west and Khost and Paktya provinces in the south-west ... The agency has been the scene of fierce sectarian clashes between the two sects (Shia Turi and Sunni Bangash) ...
इन्हें भी देखें
कुर्रम नदी
सफ़ेद कोह
पश्तून
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पाकिस्तान की वादियाँ
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
श्रेणी:पाकिस्तान के संघ शासित क़बीलाई क्षेत्र