411 REFERENCE · Wikipedia
सीरी किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीरी किला Siri Fort नई दिल्ली Siri Fort wall at Panchsheel Park.jpg 300px सीरी किले का दक्षिणी द्वार, पंचशील पार्क के समीप India 200 28.5524 77.2235 type:landmark inline लगभग 1303 ख़िलजी वंश पत्थर व ईट 1540–1545 खण्डहर हाँ भारत सरकार दिल्ली पर मंगोल आक्रमण
सीरी किला (Siri Fort) भारत के नई दिल्ली नगर में स्थित एक दुर्ग है। इसका निर्माण मध्यकालीन दिल्ली के दूसरे नगर में सन् 1303 में हुआ था। यह दुर्ग अलाउद्दीन खिलजी द्वारा मंगोल आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया था। अब यह खण्डहर अवस्था में है और यहाँ एशियाई खेल ग्राम परिसर है।https://books.google.com/books?id=vT0KAQAAIAAJ Delhi and its Neighbourhood Sharma Y.D. Siri Fort & A- Siri Archaeological Survey of India 2001 New Delhi 22, 83–84 2009-04-24https://www.fig.net/resources/proceedings/fig_proceedings/athens/papers/wsa3/WSA3_5_Mohan.pdf Historical Information System for Surveying Monuments and Spatial Data Modeling for Conservation of Cultural Heritage in Delhi 5/16 & 5/17 2009-05-15 Madan Mohanhttp://www.gamesmonitor.org.uk/node/488. Delhi's Date with the Common Wealth Games 2010 2009-05-11
विवरण
खिलजी वंश के संस्थापक जलालउद्दीन फिरोज़ खिलजी था उसके बाद खिलजी साम्राज्य को दक्षिण तक बढ़ाने में अलाउद्दीन खिलजी का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सीरी का किला मुख्य रूप से एक दुर्ग के रूप में है जिसकी तुलना राय पिथौरा किले से करी जा सकती है जो वर्तमान में महरौली के पास स्थित है। खिलजी वंश दिल्ली सल्तनत के पांच मुख्य वंश में से एक था जो गुलाम वंश के समाप्त होने के बाद जलालुद्दीन खिलजी के द्वारा स्थापित किया गया था। सीरी का किला मुख्य रूप से मंगोलों के द्वारा होने वाले आक्रमण से दिल्ली सल्तनत को महफूज रखना था। इस किले में खिलजी वंश की वास्तुकला का एक रूप देखने को मिलता है तथा भारतीय-ईरानियन मिश्रित कला का रूप देखने को मिलता है।
इन्हें भी देखें
शाहपुर जाट
सन्दर्भ
श्रेणी:दिल्ली में दुर्ग
श्रेणी:दिल्ली में पुरातात्विक स्थापत्य
श्रेणी:दिल्ली में राष्ट्रीय महत्व के स्थापत्य
श्रेणी:दक्षिण दिल्ली ज़िला