Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरवनखेड़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सरवनखेड़ा Sarwankheda गाँव Afarmsinvillage.jpg ग्राम में एक खेत सरवनखेड़ा India Madhya Pradesh 23.566 75.540 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला उज्जैन ज़िला तहसील महिदपुर भारतीय जनता पार्टी विधायक बहादुर सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी सांसद, लोकसभा चिंतामणी मालवीय 780 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, मालवी भामस +5:30 पिनकोड 456440 दूरभाष कोड 07365 MP-13 सरवनखेड़ा (Sarwankheda) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन ज़िले में स्थित एक गाँव है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण सरवनखेड़ा महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन से 4.6 किमी और महिदपुर शहर राजमार्ग से 3.6 किमी की दुरी पर स्थित है। भारत और पंचायत राज अधिनियम के संविधान के अनुसार, सरवनखेड़ा गांव को सरपंच (ग्राम प्रमुख) द्वारा प्रशासित किया जाता है, जो गांव के प्रतिनिधि चुने जाते हैं। गाँव में अधिकतर कच्चे मकान है किन्तु अब कई पक्के मकान भी बनने लग गए है| गाँव के अंदर गलियों में पक्की सड़क बनी हुई है| पिने के पानी के लिए नलकूप और निजी ट्यूबवेल भी है| सरवनखेड़ा में गाँव के बिच से सड़क निकली जो गाँव को दो भागो में विभाजित करती है| गाँव में ३-४ छोटी दुकाने भी है जहाँ रोज काम आने वाले सामान मिल जाया करते है| बाकि बड़े उपयोग सामान के लिए नजदीकी महिदपुर रोड जाना पड़ता है| जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार सरवनखेड़ा की आबादी 780 है जिसमें पुरुष 391 और 389 महिलाएं हैं। विवरण कुल पुरुष महिला कुल घरो की संख्या 161 - - जनसंख्या 780 391 389 बालक (0-6) 134 64 70 अनुसूचित जाति 190 97 93 अनुसूचित जनजाति 0 0 0 साक्षरता 55.57 % 69.42 % 41.38 % कुल श्रमिक 373 214 159 मुख्य श्रमिक 342 201 141 सीमांत श्रमिक 31 15 16 अनुसूचित जाति (एससी) सरवनखेड़ा गाँव में कुल जनसंख्या का 24.36% है। गाँव सरवनखेड़ा में वर्तमान में कोई अनुसूचित जनजाति (एसटी) जनसंख्या नहीं है| सरवनखेड़ा में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत right हिन्दू orange 100 मुसलमान green 0 जैन pink 0 ईसाई #5218FA 0 बौद्ध indigo 0 व्यवसाय यहाँ पर अधिकतर परिवार का प्रमुख व्यवसाय खेती करना है| लगभग पूरी आबादी खेती पर निर्भर है| कुछ लोग मजदूरी करके भी अपना जीवन यापन करते है| पशुपालन भी यहाँ का एक व्यावसाय है, मगर कुल आबादी का २० से ३० प्रतिशत ही है| विद्यालय सरवनखेड़ा गांव में अध्ययन के लिए 2 सरकारी स्कूल हैं प्राथमिक विद्यालय - 5 वीं कक्षा तक माध्यमिक विद्यालय - 8 वीं कक्षा तक मूल शिक्षा निजी विद्यालयों के अध्ययन के लिए महिदपुर रोड में कई प्राथमिक विद्यालय हैं और साथ ही साथ मिडिल स्कूल भी हैं। सरस्वती विद्या मंदिर और नेहरू स्कूल 10 वीं तक की अच्छी शिक्षा प्रदान करते हैं। पीसीएम, पीसीबी, वाणिज्य और कला विषयो में 11 वीं और 12 वीं के लिए एक सरकारी विद्यालय भी है| उच्च शिक्षा कॉलेज अध्ययन के लिए विद्यार्थी नागदा और महिदपुर शहर के सरकारी और निजी कॉलेज में भी जाते हैं, यहाँ पर आईटीआई कॉलेज भी है| तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा के लिए या अन्य विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम और डिग्री के लिए उज्जैन जिले में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंदिर सरवनखेड़ा में 2 पूरी तरह से निर्मित और 2 निर्माणाधीन मंदिर हैं। हनुमान मंदिर - गांव के पूर्वी कोने में स्थित है और गाँव की मुख्य सड़क के निकट है। माता मंदिर - जब हम गांव में प्रवेश करते हैं तो झील के नजदीक दुर्गा माता का एक नया मंदिर है। जहाँ प्रतिदिन सुबह और शाम को आरती व नवरात्री में भजन भी होते है| राम मंदिर - भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का मंदिर गांव के मध्य में स्थित है| गांव में अलग-अलग जगहों में अन्य छोटे-छोटे और भी मंदिर है, जैसे शीतला माता मंदिर, नाग मंदिर| परिवहन रेलवे ट्रेन से यात्रा करने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन महिंदपुर रोड है, जहां कुछ रेलगाड़ियां रुकती हैं और वहां आरक्षण खिड़की भी मौजूद है। और अधिक दुरी की यात्रा करने के लिए २० कीमी की दुरी पर नागदा जंक्शन है जहाँ लगभग सभी प्रमुख शहरो के लिए समय-समय पर ट्रेन मिलती है| रतलाम डिवीज़न और उज्जैन स्टेशन भी लगभग ६० से ७० कीमी तक है| बस महिंदपुर रोड, नागदा और महिदपुर शहर मुख्य बस टर्मिनल है, जो सभी प्रमुख शहरों को जोड़ता हैं| स्थानीय स्थानीय परिवहन के लिए अधिकांश लोग अपने वाहन से आना जाना पसंद करते हैं| समय समय पर टाटा मैजिक सुबह से शाम तक महिंदपुर रोड से गाँव तक आने जाने हेतु उचित शुल्क पर मिलती हैं। कृषि यहाँ के परिवार मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र पर निर्भर है| किसानों के खेतों में मुख्यतः सोयाबीन और गेहूं दो प्रमुख फसलों को देखा जा सकता है| गांव में कुछ प्रतिशत फसल चना, लहसुन, मक्का, तुअर दाल, मूंग दाल, आलू, प्याज, मूंगफली, मैथी, मटर आदि की फसल भी लेते है। किसान फसल के साथ साथ पशुपालन भी करते है, इस हेतु अपने खेतों में पशुओ के खाने के लिए बरसिंग, मक्का और अन्य की बुआई भी करते है| गांव के पास सिंचाई के लिए एक बांध है, गांव में एक छोटी झील भी है| ज्यादातर किसानों के पास सिंचाई हेतु स्वयं के कुएं, बावडिया और टियूबवेल भी है। जलवायु जलवायु के हिसाब से गाँव मध्य भारत के समान ही है यहं औसत वर्षा और 5 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है| बैंक गाँव में किसी बैंक की कोई शाखा तो नहीं है मगर पास ही महिंदपुर रोड में एक राष्ट्रीयकृत बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की शाखा उपलब्ध है जहाँ पर अधिकतर सभी नजदीकी गाँव के किसान और व्यापारियों के खाते है| एक अन्य सहकारी बैंक नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक भी है| नजदीकी गाँव सरवनखेड़ा, महिदपुर शहर के राजमार्ग से कुछ दूरी पर स्थित है। जिसके पश्चिम में गोगापुर, दक्षिण में बरुखेडी, पूर्व में तरनोद और उत्तर दिशा में कानखेड़ी ग्राम है, इन सभी गाँवो तक पहुँचने के लिए गाँव से पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें उज्जैन ज़िला बाहरी कड़ियाँ सरवनखेड़ा जनसंख्या सरवनखेड़ा का मानचित्र सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के गाँव श्रेणी:उज्जैन ज़िला श्रेणी:उज्जैन ज़िले के गाँव