Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोंक स्ट्रीट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोंक स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: Monk Street) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। इसका एक हिस्सा तेहरवीं शताब्दी से अस्तित्व में है और मानचित्रकार जॉन स्पीड के 1610 के शहर के नक्शे पर प्रकट होता है। व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के साथ अपने प्रतिच्छेदन से उत्तर की ओर विस्तृत होती हुई यह सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में बढ़ती है। सड़क का नाम पास की प्रायरी से सम्बन्धित है। इसके साथ ही इसका नाम मूल रूप से इसी सड़क पर स्थित गेट, जो शहर के गढ़ का हिस्सा था, से आया है। मोंक स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध इमारते हैं। == इतिहास और स्थान == तेहरवीं सदी तक मॉनमाउथ की सड़क योजना का एक भाग निर्धारित किया गया था। यह माना जाता है कि मोंक स्ट्रीट को इसका यह नाम इसे पास में स्थित प्रायरी से मिला है। मॉनमाउथ शहर के 1610 में जॉन स्पीड के द्वारा बनाए गए नक्शे पर मोंक स्ट्रीट व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के साथ अपने प्रतिच्छेदन से उत्तर दिशा की ओर फैलती हुई मोंक द्वार के लिए बढ़ती हुई दिखाई गई है। मोंक द्वार (गेट) शहर के गढ़ का एक घटक था। जबकि शहर के गढ़ के द्वार उसकी दीवारों से अधिक समय तक खड़े रहे थे मोंक द्वार 1710 में हटा दिया गया था। मसोनिक हॉल के प्रवेश द्वार पर घुमावदार दीवार मोंक द्वार के यहाँ होने का संकेत देती है। वर्तमान नक्शों पर मोंक स्ट्रीट व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट से उत्तर की ओर बढ़ती हुई पश्चिम में प्रायरी स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेदन करती है और पूर्व में नई डिक्सटन सड़क (न्यू डिक्सटन रोड) के साथ कटती है। प्रायरी स्ट्रीट वास्तुकार जॉर्ज वॉन मेडोक्स द्वारा डिजाइन की गई थी और 1830 के दशक में इसका निर्माण पूरा हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य चर्च स्ट्रीट पर यतायात को संतुलित करना था, जो बाद में केवल पैदल चलने वाले यात्रीयों के लिए सीमित कर दी थी। मोंक स्ट्रीट प्रतिच्छेदन से परे उत्तर में बढ़ती है परन्तु कुछ नक्शों व लेखों में प्रतिच्छेदन के बाद के हिस्से को द परेड या नोर्थ परेड नामों से संदर्भित किया जाता है। इसके आलावा कुछ आधुनिक समय के नक्शों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है। == सन्दर्भ ==