411 REFERENCE · Wikipedia
ॠषभदेव मंदिर, जैसलमेर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2014
ॠषभदेव मंदिर चंद्रप्रभु मंदिर के समीप स्थित है। यह मंदिर १५ वीं शताब्दी में निर्मित है। ॠषभदेव का मंदिर तथा इसका शिखर अत्यंत कलात्मक एवं दर्शनीय है। इस मंदिर की एक विशेषता यह है कि यहाँ मुख्य सभी मण्डप के स्तंभों पर हिन्दु देवी-देवताओं का रुपांकन है। कहीं राधाकृष्ण और कहीं अकेले कृष्ण को वंशी वादन करते हुए दिखाया गया है। एक स्थान पर गणेश, शिव-पार्वती व सरस्वती की मूर्तियाँ अंकित है। कहीं इन्द्र व कहीं विष्णु की प्रतिमा भी उत्कीर्ण है। रंग मंडल में १२ खंभे हैं, जिनके निचले भाग मे गणेश की आकृतियाँ बनी है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसलमेर में जैन समुदाय द्वारा हिन्दु देवी-देवताओं को भी पूजा जाता रहा होगा। मंदिर में पद्यावती, तीर्थकर, गणेश, अंबिका, यक्ष, शालमंजिका और अन्य मूर्तियाँ उत्कीर्ण है।